टीवी का सबसे बड़ा और फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर अपनी नई सीजन की खबरों को लेकर सुर्खियों में छा गया है। सलमान खान के इस शो का इंतज़ार फैंस बेहद बेसब्री से करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी सीजन 20 को लेकर मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आने वाले सितारे (Contestants) की लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस बार टीवी, भोजपुरी इंडस्ट्री, सोशल मीडिया और खेल की दुनिया के कई बड़े नामों की चर्चा तेज़ है।
टीवी और सोशल मीडिया के बड़े सितारों का लगेगा मेला

रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 20 के लिए मेकर्स ने टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स को अप्रोच किया है। इसमें सबसे पहला नाम टीवी के एक्टर और होस्ट करण वाही का सामने आ रहा है। अगर करण वाही शो का हिस्सा बनते हैं, तो फैंस के लिए उन्हें देखना काफी दिलचस्प होगा। इसके अलावा टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज का नाम भी चर्चा में बना हुआ है।
दूसरी तरफ, मेकर्स इस बार भी डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया के स्टार्स को घर में लाकर टीआरपी का तड़का लगाना चाहते हैं। खबरें हैं कि फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिशफा खान और रिया अहीर को भी इस शो के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यंग ऑडियंस को अपनी ओर खींचने के लिए मेकर्स इन चेहरों पर दांव खेल सकते हैं।
ओलंपिक चैंपियन मैरी कॉम के नाम ने सबको चौंकाया

इस बार की वायरल लिस्ट में जिस नाम ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह है भारत की स्टार मुक्केबाज़ और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम (Mary Kom)। खेल की दुनिया से मैरी कॉम का नाम सामने आना हर किसी के लिए काफी सरप्राइजिंग है। आमतौर पर खेल की दुनिया के लोग ऐसे रियलिटी शोज़ से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन अगर मैरी कॉम बिग बॉस 20 के घर में कदम रखती हैं, तो यह शो के इतिहास का सबसे बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
इसके अलावा, रिएलिटी शोज़ की दुनिया में पहले धमाल मचा चुके ‘फेम गुरुकुल‘ के विजेता काज़ी तौकीर (Qazi Touqeer), यूट्यूबर गुल्लू (कुशल तंवर) और उदिता सिंह जैसे नाम भी इस लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं।
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन मानी जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के नाम की चर्चा भी काफी तेज है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों का बिग बॉस के घर में हमेशा से दबदबा रहा है- चाहे वो मनोज तिवारी हों, रवि किशन हों या फिर खेसारी लाल यादव। ऐसे में अगर आम्रपाली दुबे सलमान खान के शो का हिस्सा बनती हैं, तो यूपी-बिहार के फैंस के लिए यह एक बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।
हालांकि, आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स या किसी भी स्टार की तरफ से इन नामों पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। फैंस को असली लिस्ट का पता तभी चलेगा जब सलमान खान खुद प्रीमियर की रात इन सितारों से पर्दा उठाएंगे।
Read More: Big Boss 20: Manoj Tiwari की बेटी Rhiti Tiwari की Bigg Boss 20 में एंट्री कन्फर्म? जानिए क्या..


Download Android App
Download iOS App




