Seher Hone Ko Hai 06 August Spoiler Alert: नाज़िमा की गंदी चालों का हुआ पर्दाफाश, गुस्से में आए माहिद ने दी सीधा जेल भेजने की धमकी

Summary :

टीवी सीरियल 'सहर होने को है' के लेटेस्ट प्रोमो में भारी ड्रामा देखने को मिल रहा है। डॉक्टर सुल्ताना और नौकरी खोने के डर से घबराई सहर जैसे ही अस्पताल भागने की कोशिश करती है, माहिद उसका हाथ पकड़कर रोक लेता है। ज़हर के असर और डॉक्टर फानी के ड्रामे के बीच माहिद अब सहर को अपनी नज़र से ओझल नहीं होने देना चाहता। जानिए इस मोड़ पर दोनों के रिश्ते में आगे क्या नया मोड़ आने वाला है।

कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘सहर होने को है’ में ड्रामे का लेवल अब दोगुना हो चुका है। अगर आप भी इस सीरियल के दीवाने हैं और जानने को बेताब हैं कि नियाज़ी मंज़िल में क्या नया बवंडर आने वाला है, तो यह अपडेट आपके लिए ही है, दरगाह में हुए हंगामे के बाद अब कहानी में एक ऐसा मोड़ आ गया है जहाँ नाज़िमा की घटिया हरकतों से माहिद का सब्र पूरी तरह जवाब दे चुका है।

लखनऊ में सहर के आते ही बौखलाई नाज़िमा, बदला लेने के लिए पार की सारी हदें

Seher Hone Ko Hai 06 August Spoiler Alert
Seher Hone Ko Hai 06 August Spoiler Alert ( Source: Social Media)

कहानी में ट्विस्ट तब आया जब नाज़िमा बड़ी हिम्मत जुटाकर नियाज़ी मंज़िल तो पहुँच गई, लेकिन उसकी फूटी किस्मत देखिए कि उसी वक्त सहर भी लखनऊ आ धमकी। दरगाह में जो कुछ भी माहिद और सहर के बीच हुआ, उससे नाज़िमा को लगा कि दोनों फिर से एक हो रहे हैं। अपनी मोहब्बत को एक बार पहले भी खो चुकी नाज़िमा इस बार बदले की आग में अंधी हो गई। उसने सहर और माहिद को अलग करने के लिए इतनी नीच हरकत कर डाली जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी।

‘इस बार बख्शा नहीं जाएगा’… माहिद ने दिखाया रौद्र रूप, मुफ़्ती साहब के सामने माँगी माफी

Seher Hone Ko Hai Upcoming Twist Today
Seher Hone Ko Hai Upcoming Twist Today ( Source: Social Media)

नाज़िमा की करतूतों पर माहिद का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। माहिद ने सीधे तौर पर चेतावनी दे डाली कि “आपने पहले भी बहुत गलतियाँ की हैं और हमने आपको हर बार बचाया है, लेकिन अगर इस बार सहर की बातों में ज़रा भी सच्चाई निकली, तो आप सीधे सलाखों के पीछे होंगी”, यह सुनते ही घर में हंगामा मच गया। नाज़िमा के घरवाले मुफ़्ती साहब के सामने हाथ जोड़कर भीख माँगने लगे कि अल्लाह के वास्ते ऐसा जुल्म मत कीजिए, हम नाज़िमा को यहाँ से बहुत दूर ले जाएँगे ताकि उसकी परछाईं भी इस घर पर न पड़े।

नाज़िमा के पीछे भागता रहा माहिद, एंटीडोट के असर और दवा के ड्रामे में फँसी सहर

Seher Hone Ko Hai Promo
Seher Hone Ko Hai Promo ( Source: Social Media)

माहिद जब तक नाज़िमा से अपने सारे सवालों के जवाब नहीं माँग लेता, तब तक चैन से बैठने को तैयार नहीं है। वह नाज़िमा को पकड़ने के लिए भागता है, लेकिन तभी सहर उसे रोक लेती है। सहर माहिद को समझाती है कि एंटीडोट का असर खत्म होने के बाद यह देखना ज़रूरी है कि ज़हर के लक्षण वापस तो नहीं आ रहे। सहर कहती है कि अगर हालत बिगड़ी तो दोबारा दवा देनी पड़ेगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नाज़िमा खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगी या हुस्ना की जान पर एक बार फिर नया खतरा मँडराएगा?

Read More: KSBKBT 2 06 August 2026 Spoiler Alert: साहिल का खौफनाक फैसला सुन उड़ गए करण के..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।