KSBKBT 2 06 August 2026 Spoiler Alert: साहिल का खौफनाक फैसला सुन उड़ गए करण के होश, क्या तृप्ति छीन लेगी शांतिनिकेतन?

Summary :

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इस समय जबरदस्त मोड़ आ चुका है। साहिल के एक अचानक फैसले ने करण और पूरे वीरानी परिवार के होश उड़ा दिए हैं। बिजनेस में तृप्ति के साथ हाथ मिलाने से लेकर घर में चाबियों को लेकर मचे घमासान तक, जानें शांतिनिकेतन में अब कौन-सा नया तूफान आने वाला है।

टीवी का सबसे पसंदीदा और आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों एक के बाद एक ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। शांतिनिकेतन की शांति एक बार फिर से भंग हो चुकी है और इस बार परिवार के अपने ही लोग आमने-सामने खड़े हो गए हैं।

जहाँ एक तरफ बिजनेस को लेकर भाइयों के बीच तकरार बढ़ गई है, वहीं दूसरी तरफ घर की चाबियों का विवाद भी अब बड़े बवाल का रूप ले चुका है। आइए जानते हैं कि इस एपिसोड में क्या-क्या नया और ड्रामा से भरपूर देखने को मिला।

साहिल का चौंकाने वाला कदम: तृप्ति के साथ मिलाया हाथ, सन्न रह गया करण

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update ( Source: Social Media) 

शो में सबसे बड़ा झटका तब लगा जब बिजनेस डील के दौरान करण के सामने साहिल आ खड़ा हुआ। करण एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए मीटिंग में पहुँचा था, लेकिन वहाँ उसने देखा कि उसी टेंडर के लिए साहिल ने भी बोली लगाई है। जब करण ने साहिल से पूछा कि उसने यह धोखा क्यों दिया, तो साहिल ने बहुत शांति से जवाब दिया कि वह सिर्फ अपना फ्यूचर सुरक्षित कर रहा है।

जब तृप्ति ने करण की जगह साहिल का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया, तो करण के पैरों तले जमीन खिसक गई। साहिल का मानना है कि परिवार में उसके हक को नजरअंदाज किया जा रहा है, इसीलिए उसने तृप्ति जैसी खतरनाक औरत के साथ हाथ मिलाना ही सही समझा।

तृप्ति की नई चाल: तुलसी के सामने उगला जहर, चाबियों पर भी मचा घमासान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist ( Source: Social Media) 

बिजनेस में हाथ मारते ही तृप्ति के हौसले बुलंद हो गए हैं। उसने तुरंत तुलसी को शांतिनिकेतन के बाहर बुलाया और ताने मारते हुए बताया कि उसके दोनों बेटे (करण और साहिल) अब उसी की कंपनी में काम कर रहे हैं। तृप्ति ने तुलसी को नीचा दिखाने की पूरी कोशिश की और मिठाई खिलाकर मीठा बनने का नाटक किया।

लेकिन तुलसी भी कहाँ हार मानने वाली थी, उसने तृप्ति को करारा जवाब दिया और उसकी मिठाई गार्ड को बांटने के लिए कह दिया। वहीं दूसरी तरफ, घर के अंदर चाबियों की जिम्मेदारी को लेकर नकुल और वैष्णवी के बीच काफी बहस हुई। नकुल को डर है कि कहीं घर के लोग उनके दुश्मन न बन जाएं, जबकि वैष्णवी परिवार को जोड़ने की आखिरी कोशिश कर रही है।

समीर और रौनक का सस्पेंस: क्या खुलेगा छुपा हुआ राज?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi ( Source: Social Media) 

शो में सिर्फ बिजनेस का ही नहीं, बल्कि रिश्तों का भी भारी सस्पेंस देखने को मिल रहा है। रौनक को समीर पर शक है कि वह किसी अनजान लड़के से चोरी-छिपे बात कर रही है। हालाँकि, समायरा बहुत चालाकी से करण के सामने अपनी सफाई दे देती है और फोन नंबर बदलकर राधिका का मिला देती है।

लेकिन रौनक हार मानने वालों में से नहीं है। आने वाले एपिसोड में रौनक, समायरा और सिड को एक साथ पकड़ लेगा और उनकी तस्वीरें खींचकर उन्हें एक्सपोज़ करने की धमकी देगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी अपने बिखरते अपने परिवार और तृप्ति के बिछाए इस जाल से शांतिनिकेतन को कैसे बचा पाती है।

Read More: Vasudha 06 August 2026 Spoiler Alert: वसुधा की बेइज्जती देखकर देव का खौला खून, संतोष…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।