Highest Paid Panchayat Actor: जितेंद्र कुमार से लेकर नीना गुप्ता तक, जानिए एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं ये सितारे

Summary :

'पंचायत सीजन 5' को लेकर दर्शकों में उत्साह है और इसी बीच इसकी स्टार कास्ट की फीस चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जितेंद्र कुमार को 70 हजार, नीना गुप्ता को 50 हजार और रघुबीर यादव को 40 हजार रुपये प्रति एपिसोड मिलते हैं। वहीं, चंदन रॉय और फैसल मलिक करीब 20-20 हजार रुपये प्रति एपिसोड फीस लेते हैं।

Highest Paid Panchayat Actor: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने पांचवें सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इस सीरीज के पिछले चारों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। गांव की सादगी, मजेदार किस्से और कलाकारों की शानदार अदाकारी ने इसे ओटीटी की पसंदीदा सीरीज में शामिल कर दिया है। अब पांचवें सीजन को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। इसी बीच सीरीज की स्टार कास्ट की फीस को लेकर भी चर्चा हो रही है। तो आइए जानते हैं कि ‘पंचायत 5’ के कलाकार एक एपिसोड के लिए कितनी रकम लेते हैं।

जितेंद्र कुमार की फीस सबसे ज्यादा

Jitendra Kumar Fees
Jitendra Kumar Fees (Source: Google)

सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी का किरदार निभाने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार दर्शकों के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ‘पंचायत’ के एक एपिसोड के लिए करीब 70 हजार रुपये फीस लेते हैं।

नीना गुप्ता को मिलती है इतनी फीस

Nina Gupta Fees
Nina Gupta Fees (Source: Google)

मंजू देवी के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी इस सीरीज का अहम हिस्सा हैं। उनकी शानदार एक्टिंग और मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एक एपिसोड के लिए करीब 50 हजार रुपये दिए जाते हैं।

रघुबीर यादव की फीस भी जान लीजिए

Raghubir Yadav Fees
Raghubir Yadav Fees (Source: Google)

सीरीज में प्रधान जी यानी बृज भूषण दुबे का रोल निभाने वाले रघुबीर यादव अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर एपिसोड के लिए लगभग 40 हजार रुपये चार्ज करते हैं।

विकास और प्रह्लाद चा की फीस

Prahlaad Cha And Vikas Fees
Prahlaad Cha And Vikas Fees (Source: Google)

‘पंचायत’ में विकास का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें एक एपिसोड के लिए करीब 20 हजार रुपये फीस मिलती है। वहीं, फैसल मलिक सीरीज में प्रह्लाद चा का रोल निभाते हैं। उनके किरदार को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। बताया जाता है कि वह भी प्रति एपिसोड लगभग 20 हजार रुपये चार्ज करते हैं।

सादगी और शानदार कॉमेडी है सीरीज की पहचान

Panchayat Star Cast Salary
Panchayat Star Cast Salary (Source: Google)

‘पंचायत’ की पॉपुलैरिटी के पीछे इसकी सिंपल कहानी, गांव का माहौल, शानदार कॉमेडी और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग का बड़ा योगदान है। सीरीज के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। अब पांचवें सीजन से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, कलाकारों की फीस से जुड़ी ये रकम मीडिया रिपोर्ट्स पर बेस्ड है और मेकर्स की ओर से इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

Read More: Panchayat Season 5 Trailer: बनराकस के हाथों में आई फुलेरा की सत्ता, ट्रेलर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।