ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इनमें से कुछ रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच छा जाती हैं, जबकि कुछ ऐसी होती हैं जिनका क्रेज लंबे समय तक बना रहता है। नेटफ्लिक्स की एक ऐसी ही रोमांटिक-ड्रामा सीरीज इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है, जो रिलीज के करीब दो महीने बाद भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है।
इस सीरीज को IMDb पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसकी रेटिंग 7.6 है। वहीं खास बात यह है कि सीरीज के 8 एपिसोड दर्शकों को रिश्तों, प्यार और जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं से जोड़ते हैं।
जुलाई में हुई थी रिलीज

यह रोमांटिक-ड्रामा सीरीज जुलाई में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। वहीं रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और सितंबर में भी यह प्लेटफॉर्म की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है।
Musafir Cafe Web Series: क्या है सीरीज की कहानी?

हम बात कर रहे हैं ‘मुसाफिर कैफे’ वेब सीरिज़ की। जिसकी कहानी सुधा और चंदर के इर्द-गिर्द घूमती है। सुधा एक बेबाक और खुले सोच वाली वकील है, जबकि चंदर एक शांत स्वभाव का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों की मुलाकात अरेंज्ड मैरिज के सिलसिले में होती है। हालांकि, उनकी यह मुलाकात एक अलग ही मोड़ लेती है और दोनों शादी के बजाय लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला करते हैं।
कहानी में आता है लव ट्रायंगल

कहानी आगे बढ़ती है तो सुधा और चंदर की राहें अलग हो जाती हैं। इसी दौरान दूसरी लड़की प्रीति की एंट्री चंदर की लाइफ में होती है, जिसकी चंदर के साथ नजदीकियां बढ़ने लगती हैं। इसके बाद कहानी प्यार, रिश्तों और बदलते इक्वेशन्स के बीच उलझ जाती है। चंदर आखिर किसके साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ाएगा और सुधा की कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी, यह जानने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी।
विक्रांत मैसी समेत ये कलाकार आए नजर

‘मुसाफिर कैफे’ में विक्रांत मैसी ने चंदर का रोल निभाया है। वहीं सुधा के किरदार में वेदिका पिंटो और प्रीति के रोल में महिमा मकवाना नजर आ रही हैं। 8 एपिसोड वाली यह सीरीज फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और दर्शकों के बीच इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है।
बेस्टसेलिंग नॉवेल पर आधारित है कहानी

‘मुसाफिर कैफे’ की कहानी लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के बेस्टसेलिंग हिंदी नॉवेल पर बेस्ड है। वहीं आपको बता दें कि सीरीज का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पर शरन्या राजगोपाल ने काम किया है। रोमांस, रिश्तों की उलझन और मॉडर्न रिलेशनशिप की कहानी पसंद करने वाले फैंस के लिए यह सीरीज एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है।
Read More: राजनीति के अंधेरे खेल को दिखाती है Saif Ali Khan की ये वेब सीरिज़, Amazon Prime पर अभी देखें


Download Android App
Download iOS App




