Explainer: भारत में पासपोर्ट रिनोवेशन पहले से हुआ आसान, जानें पूरी प्रक्रिया

Summary :

Explainer: अगर आपका पासपोर्ट जल्द ही खत्म होने वाला है, उसके पेज खत्म हो गए हैं या उसमें नाम, पता जैसे विवरण बदलवाने हैं, तो अब उसका रिनोवेशन करवाना ज़रूरी है. अब यह प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है, क्योंकि आप अधिकतर काम ऑनलाइन कर सकते हैं. कई मामलों में तो पुलिस वेरिफिकेशन की भी ज़रूरत नहीं होती. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए इन जरूरी स्टेप्स को फॉलो करें. 1. पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर जाएं. अगर आप पहली बार लॉगिन कर रहे हैं, तो “नया उपयोगकर्ता पंजीकरण” चुनें.…

Explainer: अगर आपका पासपोर्ट जल्द ही खत्म होने वाला है, उसके पेज खत्म हो गए हैं या उसमें नाम, पता जैसे विवरण बदलवाने हैं, तो अब उसका रिनोवेशन करवाना ज़रूरी है. अब यह प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है, क्योंकि आप अधिकतर काम ऑनलाइन कर सकते हैं. कई मामलों में तो पुलिस वेरिफिकेशन की भी ज़रूरत नहीं होती.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए इन जरूरी स्टेप्स को फॉलो करें.

1. पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें

  • पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर जाएं.
  • अगर आप पहली बार लॉगिन कर रहे हैं, तो “नया उपयोगकर्ता पंजीकरण” चुनें.
  • अपनी ईमेल और बाकी जानकारी डालकर अकाउंट बनाएं.

2. आवेदन फॉर्म भरें

  • लॉगिन करने के बाद “पासपोर्ट पुनः जारी करना” विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर “नए पासपोर्ट/पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन” पर जाएं.
  • रिन्यू का कारण चुनें – जैसे कि समाप्ति, पेज खत्म होना या जानकारी में बदलाव.
  • फॉर्म में सही-सही जानकारी भरें और सबमिट करने से पहले एक बार जांच लें.

3. शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें

  • “भुगतान करें और अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें” पर क्लिक करें.
  • अपने नजदीकी PSK, POPSK या RPO का चयन करें.
  • नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से फीस भरें.

4. अपॉइंटमेंट की तारीख चुनें

  • उपलब्ध स्लॉट में से एक समय और तारीख का चुनाव करें.
  • अपॉइंटमेंट कन्फर्मेशन की रसीद डाउनलोड कर लें.

5. तय तारीख पर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाएं

  • अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी साथ ले जाएं.
  • वहां आपके डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी, फोटोग्राफ और फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे.
  • ऑफिसर द्वारा छोटा इंटरव्यू भी हो सकता है.

6. पुलिस वेरिफिकेशन (अगर लागू हो)

  • हर मामले में पुलिस वेरिफिकेशन ज़रूरी नहीं है.
  • यदि पासपोर्ट 3 साल से पहले एक्सपायर हो गया हो या पता बदला हो, तो यह ज़रूरी हो जाता है.
  • ऐसे में पुलिस अधिकारी आपके घर आकर वेरिफिकेशन करेगा.

7. पासपोर्ट की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करें

  • पोर्टल पर जाकर “आवेदन की स्थिति ट्रैक करें” विकल्प चुनें.
  • अपनी फाइल नंबर और अन्य विवरण भरें और स्थिति जानें.
  • पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए ज़रूरी दस्तावेज

1. पुराना पासपोर्ट (अनिवार्य)

  • पहले और आखिरी दो पेज की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी.
  • किसी भी पुराने नोट या अवलोकन पृष्ठ की प्रति.

2. पते का प्रमाण (इनमें से कोई एक)

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • बिजली/पानी/टेलीफोन बिल (पिछले 12 महीने का)
  • बैंक पासबुक या स्टेटमेंट
  • किराया समझौता

3. जन्म तिथि का प्रमाण

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड

पासपोर्ट रिन्यू कराने की फीस (सामान्य और तत्काल)

  • सामान्य पासपोर्ट (36 पेज): 1500 रुपए
  • तत्काल पासपोर्ट (36 पेज): 3500 रुपए
  • सामान्य पासपोर्ट (60 पेज): 2000 रुपए
  • तत्काल पासपोर्ट (60 पेज): 4000 रुपए

नाबालिग (18 वर्ष से कम):

  • सामान्य: 1000 रुपए
  • तत्काल: 3000 रूपए

कौन कर सकता है आवेदन?

  • जो भारत का नागरिक है (जन्म, पंजीकरण या देशीकरण द्वारा).
  • जिन पर कोई आपराधिक केस या गिरफ्तारी वारंट लंबित नहीं है.
  • नाबालिगों के लिए माता-पिता की सहमति ज़रूरी होती है.
  • तत्काल मामलों में कुछ अतिरिक्त दस्तावेज़ मांगे जा सकते हैं.

आम गलतियां जो लोग करते हैं

नाम, पता या जन्म तिथि की गलत वर्तनी

ज़रूरी डॉक्यूमेंट जैसे 10वीं की मार्कशीट या ECNR की प्रति न लगाना

धुंधली या अस्पष्ट फोटोकॉपी देना

बार-बार अपॉइंटमेंट बदलना

जीवनसाथी का नाम जोड़ते समय विवाह प्रमाणपत्र न लगाना

नए बदलाव जो ध्यान रखने चाहिए

  • ई-पासपोर्ट: भारत में अब बायोमेट्रिक पासपोर्ट (ई-पासपोर्ट) की शुरुआत हो चुकी है.
  • विवाह प्रमाणपत्र: नवंबर 2024 से अगर आप पहली बार जीवनसाथी का नाम जोड़ रहे हैं, तो विवाह प्रमाणपत्र या Annexure J अनिवार्य होगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

  • 1. पासपोर्ट खत्म होने से कितने दिन पहले रिन्यू कर सकते हैं?
  • आप समाप्ति से एक साल पहले भी आवेदन कर सकते हैं.
  • 2. क्या विवाह प्रमाणपत्र हमेशा ज़रूरी है?
  • नहीं, सिर्फ़ तभी, जब आप पहली बार जीवनसाथी का नाम जोड़ना चाहते हैं.
  • 3. पुलिस वेरिफिकेशन में कितना समय लगता है?
  • आमतौर पर 1 से 3 हफ्ते का समय लग सकता है.
  • 4. विवाह के बाद नाम बदलने पर कौनसे डॉक्यूमेंट लगते हैं?
  • विवाह प्रमाणपत्र या Annexure J
  • पुराना पासपोर्ट
  • नया पता और पहचान पत्र
  • पैन या आधार (अगर अपडेट हुआ हो)

यह भी पढ़ें-Explainer: भारतीय महिलाओं के पास 24 हजार टन सोना, कई बड़े देशों के स्वर्ण भंडार से है अधिक

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।