Karnataka Harihareshwara Temple History: भारत अपनी पुरानी परंपराओं और खूबसूरत मंदिरों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक ऐसा मंदिर है जो अपनी सुंदरता के साथ-साथ भगवान विष्णु और शिव की एकता का संदेश देता है। इस ऐतिहासिक मंदिर का नाम हरिहरेश्वर मंदिर है।
Karnataka Harihareshwara Temple History: एक ही मूर्ति में दो भगवान

हरिहरेश्वर मंदिर की सबसे खास बात यहां मौजूद हरिहर की मूर्ति है। इस मूर्ति में भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों के दर्शन एक साथ होते हैं। मूर्ति का दाहिना हिस्सा भगवान शिव (हर) का है, जिसमें उनकी जटाएं और त्रिशूल दिखता है। वहीं बायां हिस्सा भगवान विष्णु (हरि) का है, जिसमें उनके हाथ में शंख, चक्र और सिर पर मुकुट है। यह हमें बताता है कि दुनिया को चलाने वाली और उसे खत्म करने वाली शक्तियां अलग नहीं, बल्कि एक ही हैं।
मंदिर की कहानी
इस मंदिर से जुड़ी एक बड़ी दिलचस्प कहानी है। कहा जाता है कि गुहासुर नाम के राक्षस ने ब्रह्मा जी से वरदान मांगा था कि उसे न तो अकेले शिव मार सकें और न ही अकेले विष्णु। इस वजह से वह बहुत ताकतवर और घमंडी हो गया और सबको परेशान करने लगा। तब दुनिया को बचाने के लिए शिव और विष्णु ने मिलकर ‘हरिहर’ का रूप लिया और तुंगभद्रा नदी के किनारे उस राक्षस का अंत किया।
Karnataka Harihareshwara Temple History: मंदिर का इतिहास



Download Android App
Download iOS App




