Christmas Outfit Ideas for Office: दिसंबर का सर्द महीना और क्रिसमस का त्योहार, इसका इंतजार हर किसी को होता है। क्रिसमस मतलब फ्रूट केक, सैंटा क्लॉज, क्रिसमस ट्री, पार्टी और ढेर सारी मस्ती। बात क्रिसमस पार्टी की हो रही है तो, आउटफिट्स भी वाइब से मैच होने चाहिए। ऐसे में अपने लिए Christmas Look Ideas तलाश रही और इस बात को लेकर उलझन में हैं कि इस क्रिसमस पर क्या पहनें, तो यह लेख आपके ही लिए है। यहां पर आपके लिए परफेक्ट Christmas Dress Code Ideas दिए गए हैं, जिनमें आपको एक Diva लुक मिलेगा। Christmas Outfit Ideas for Office: क्रिसमस…
Christmas Outfit Ideas for Office
Christmas Outfit Ideas for Office: दिसंबर का सर्द महीना और क्रिसमस का त्योहार, इसका इंतजार हर किसी को होता है। क्रिसमस मतलब फ्रूट केक, सैंटा क्लॉज, क्रिसमस ट्री, पार्टी और ढेर सारी मस्ती। बात क्रिसमस पार्टी की हो रही है तो, आउटफिट्स भी वाइब से मैच होने चाहिए।
ऐसे में अपने लिए Christmas Look Ideas तलाश रही और इस बात को लेकर उलझन में हैं कि इस क्रिसमस पर क्या पहनें, तो यह लेख आपके ही लिए है। यहां पर आपके लिए परफेक्ट Christmas Dress Code Ideas दिए गए हैं, जिनमें आपको एक Diva लुक मिलेगा।
Christmas Outfit Ideas for Office: क्रिसमस के लिए टॉप आउटफिट आइडियाज
1. Classic Red Bodycon Dress
Christmas Outfit Ideas (Photo: Social Media)
क्रिसमस और रेड कलर का अलग ही मैच है। क्रिसमस पर रेड ड्रेस न हो तो सारी वाइब अधूरी है। ऐसे में अगर आप एक फॉर्मल डिनर या पार्टी में जा रही हैं, तो Red Velvet Dress या A-line Midi Dress सबसे शानदार ऑप्शन हैं। इसके साथ गोल्डन इयररिंग्स और ब्लैक हील्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
2. Cozy Christmas Sweaters
Christmas Outfit Ideas for Office (Photo: Social Media)
अगर आप दोस्तों या सिबलिंग्स के साथ घर पर कैज़ुअल गेट-टुगेदर कर रहे हैं, तो Oversized Sweaters या Ugly Christmas Sweaters स्टाइल कर सकते हैं। इसे डेनिम जींस या लेगिंग्स के साथ पेयर करें। यह न केवल आपको गर्म रखेगा बल्कि एक कंफर्टेबल फील भी देगा। अगर आपको फंकी लुक पसंद है तो आप यह आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।
3. Red and Green Sequin Dress
Christmas Outfit Ideas for Office (Photo: Social Media)
क्रिसमस पार्टी के लिए थोड़े ग्लिटर्स तो बनते हैं। ग्रीन या रेड सेक्विन ड्रेस स्टाइल करें। इसमें आपको बिल्कुल गॉर्जियस लुक मिलेगा। इसे सिल्वर या गोल्डन हाई हील्स के साथ स्टाइल करें। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग इयररिंग्स और नेकपीस वियर करें। इस पूरे लुक में आपको एक स्टाइलिश लुक मिलेगा।
4. Red and White Two Piece Dress
Christmas Outfit Ideas(Photo: Social Media)
क्रिसमस पर परफेक्ट लुक चाहिए तो रेड और व्हाइट टू पीस बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आप स्कर्ट और टॉप या फिर फ्रॉक विद इनर ट्राई कर सकती हैं। यह आपको एकदम फेस्टिव फील देगा और पार्टी में आप सबसे यूनिक लुक देगा। इसके साथ लॉन्ग बूट्स स्टाइल करें, इससे आपका ओवरऑल लुक कंप्लीट होगा।
5. Red Checks
Christmas Outfit Ideas for Office (Photo: Social Media)
इस क्रिसमस अगर आप कुछ यूनिक और सबसे हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो Red Checks बिल्कुल परफेक्ट हैं। इसमें आपको एक विंटेज और स्टाइलिश लुक मिलेगा। इसे आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। स्कर्ट, फ्रॉक या बॉडीकॉन, रेड चेक हर तरह से कूल दिखते हैं। इसे आप ब्लैक बूट्स के साथ पेयर करें। लुक को और भी फेस्टिव दिखाने के लिए सांता कैप भी वियर कर सकते हैं।
तो ये थे कुछ बेहतरीन क्रिसमस आउटफिट आइडियाज, आप अपने पसंद के हिसाब से इनमें से एक चुक सकती हैं और पार्टी की जान बन सकती हैं।
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।