सर्दियों में दिखना है Stylish? ट्राई करें ये 5 Latest Woolen Kurti Designs, ऑफिस के लिए भी Perfect!

Summary :

Woolen Kurti for Women: सर्दियों के मौसम में खुद को गर्म रखने के साथ स्टाइलिश रखना काफी चैलेंजिंग होता है। ऐसे में सर्दियां आते ही महिलाओं के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि ठंड से बचने के साथ-साथ स्टाइलिश कैसे दिखा जाए। ऐसे में आपको भी जिन महिलाओं को ये चिंता सताती है उनके लिए आज के इस लेख में कुछ खास Woolen Kurti Designs बताई गई हैं। आजकल Simple Kurti Designs का फैशन काफी ट्रेंड में है। ये कुर्तियां न केवल आपको गर्म रखती हैं, बल्कि आपको एक सोफिस्टिकेटेड और एलिगेंट लुक भी देती हैं। ऐसे में 5…

Woolen Kurti for Women: सर्दियों के मौसम में खुद को गर्म रखने के साथ स्टाइलिश रखना काफी चैलेंजिंग होता है। ऐसे में सर्दियां आते ही महिलाओं के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि ठंड से बचने के साथ-साथ स्टाइलिश कैसे दिखा जाए। ऐसे में आपको भी जिन महिलाओं को ये चिंता सताती है उनके लिए आज के इस लेख में कुछ खास Woolen Kurti Designs बताई गई हैं।
आजकल Simple Kurti Designs का फैशन काफी ट्रेंड में है। ये कुर्तियां न केवल आपको गर्म रखती हैं, बल्कि आपको एक सोफिस्टिकेटेड और एलिगेंट लुक भी देती हैं। ऐसे में 5 शानदार Woolen Kurti for Ladies देखने के लिए एक बार इस पूरे आर्टिकल पर नजर डालिए। यहां पर 5 लेटेस्ट वुलेन कुर्ती डिजाइन दिए गए हैं जो इस सीजन आपको स्टाइलिश लुक देंगे।

Woolen Kurti for Women: सर्दियों के लिए 5 शानदार वुलेन कुर्ती डिजाइन्स

1. V Neck Woolen Kurti

Woolen Kurti for Women
Woolen Kurti for Women(Photo: Social Media)
ठंड के दिनों में आप वी नेक वूलन कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। वी नेक डिजाइन की वजह से ये कुर्ती देखने में बहुत अच्छी लगती है और इसे पहनने के बाद आपका लुक भी स्टाइलिश और स्मार्ट दिखेगा। इसके साथ आप खूबसूरत स्टोल को भी रख सकती हैं।

2. Woolen Short Kurti

Woolen Kurti for Women
Woolen Kurti for Women (Photo: Social Media)

आजकल वुलेन शॉर्ट कुर्ती काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं, खासकर कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाएं इसे पहनना काफी पसंद करती हैं। यह दिखने में स्टाइलिश लगती है, साथ ही गर्माहट भी देती है। आप इसे जींस के साथ पेयर करके स्टाइलिश लुक कैरी कर सकती हैं।

3. Velvet Embroidered Kurti

Woolen Kurti for Women
Woolen Kurti for Women (Photo: Social Media)

वेलवेट का कपड़ा सर्दियों के लिए सबसे रॉयल और गर्म विकल्प माना जाता है। आजकल गहरे रंगों जैसे वाइन, बॉटल ग्रीन और नेवी ब्लू वाली वेलवेट कुर्तियों का काफी क्रेज है। इन कुर्तियों में आपको गर्म और बेहतरीन मिलेगा। आप इसे हैवी झुमकों और वेलवेट पैंट या लेगिंग्स के साथ स्टाइल कर सकी हैं।

4. Pashmina Printed Kurti

Woolen Kurti for Women
Woolen Kurti for Women (Photo: Social Media)
पश्मीना अपनी गर्माहट और सुंदर डिजाइन के लिए दुनियाभर में पसंद किया जाता है। आजकल पश्मीना फैब्रिक पर डिजिटल प्रिंट और फ्लोरल डिजाइन वाली कुर्तियां काफी ट्रेंड में हैं। इसे मैचिंग शॉल या स्टोल के साथ कैरी करें। यह डेली वियर के लिए बहुत कंफर्टेबल होती हैं।

5. Kashmiri Phiran Style Kurti

Woolen Kurti for Ladies
Woolen Kurti for Ladies (Photo: Social Media)

ट्र्रेडिशनल कश्मीरी फिरन अब मॉडर्न कुर्ती के रूप में बेहद पसंद किया जा रहा है। यह वुलेन फैब्रिक में आती है और काफी Loose-fit भी होती है। इसकी कश्मीरी कढ़ाई की जाती है जो इसे एक रिच लुक देती है। इसे जींस या ऊनी ट्राउजर के साथ पेयर करें।

यह भी पढ़ें- Red Bodycon से लेकर Vintage Checks तक, Christmas Celebration के लिए 5 Best Outfit Ideas

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।