Akshaya Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल? कब मनाएं अक्षय तृतीया? 1 क्लिक में पढ़ें लक्ष्मी पूजा का सटीक समय और संपूर्ण विधि

Summary :

Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया की तिथि का खास महत्व है। इस पर्व को आखा तीज भी कहा जाता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिसका अर्थ है कि किसी भी शुभ काम को शुरू करने के लिए पंडित जी से अलग से मुहूर्त पूछने की आवश्यकता नहीं होती है। शादी, नए घर में प्रवेश, नया बिजनेस शुरू करना या सोना-चांदी खरीदना इस दिन बहुत शुभ फल देता है। अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की अराधना की जाती है। इस खास अवसर पर सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस…

Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया की तिथि का खास महत्व है। इस पर्व को आखा तीज भी कहा जाता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिसका अर्थ है कि किसी भी शुभ काम को शुरू करने के लिए पंडित जी से अलग से मुहूर्त पूछने की आवश्यकता नहीं होती है। शादी, नए घर में प्रवेश, नया बिजनेस शुरू करना या सोना-चांदी खरीदना इस दिन बहुत शुभ फल देता है।
अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की अराधना की जाती है। इस खास अवसर पर सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष ये पर्व कब मनाया जाएगा।

Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai: अक्षय तृतीया कब है?

Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai
Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai (Source: Social Media)
हिंदू पंचांग के हिसाब से तृतीया तिथि रविवार, 19 अप्रैल की दोपहर 1:01 बजे से शुरू होकर सोमवार, 20 अप्रैल की सुबह 10:40 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया 20 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा।

अक्षय तृतीया पर पूजा और खरीदारी का शुभ समय

अक्षय तृतीया पर पूजा के लिए सुबह 07:19 से लेकर दोपहर 01:50 तक का समय सबसे शुभ है। 19 अप्रैल को सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर अगले दिन (20 अप्रैल) सुबह 05:51 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दिन के हिसाब से कुछ अन्य शुभ समय इस प्रकार हैं-
  • सुबह का समय: 10:49 AM से 12:20 PM तक।
  • दोपहर का समय: 01:58 PM से 03:35 PM तक।
  • शाम और रात का समय: 06:49 PM से रात 10:57 PM तक।
अगर आप 20 अप्रैल को खरीदारी करना चाहते हैं, तो सुबह 05:51 AM से 07:27 AM के बीच का समय भी बहुत शुभ है।

Akshaya Tritiya 2026 Puja Muhurat: पूजा कैसे करें?

Akshaya Tritiya 2026 Puja Muhurat
Akshaya Tritiya 2026 Puja Muhurat (Source: Social Media)
  • सुबह जल्दी उठें, स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • पूजा घर को साफ करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
  • भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की मूर्ति या फोटो के सामने दीया जलाएं।
  • उन्हें पीले या सफेद फूल और तुलसी के पत्ते चढ़ाएं।
  • भगवान को खीर या मिठाई का भोग लगाएं।
  • आरती करें और घर की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।
  • पूजा के बाद दान जरूर करें, इस दिन दान देना काफी शुभ माना जाता है।

Akshaya Tritiya Mahatva: अक्षय तृतीया का धार्मिक महत्व

अक्षय का मतलब होता है जिसका कभी नाश न हो। माना जाता है कि इस दिन आप जो भी दान, पूजा या अच्छे काम करते हैं, उनका फल आपको कभी न खत्म होने वाले पुण्य के रूप में मिलता है। इस दिन पानी, सत्तू, कपड़े और अनाज का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही, अपने पूर्वजों को याद करने के लिए भी यह दिन बहुत खास है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।