April 2026 Vrat Tyohar List: हनुमान जयंती से अक्षय तृतीया तक, नोट कर लें अप्रैल के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Summary :

April 2026 Vrat Tyohar List: अप्रैल 2026 का महीना अपने साथ धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक जीवंतता की सौगात लेकर आ रहा है। यह वह समय है जब प्रकृति करवट बदलती है और हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की विदाई के साथ अत्यंत फलदायी वैशाख मास का आगमन होता है। हिंदू कैलेंडर के दूसरे महीने, वैशाख (अप्रैल-मई) को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस माह सूर्योदय से पूर्व पवित्र नदियों या जल में स्नान का विधान है। जल सेवा, अन्नदान और सामर्थ्य अनुसार दान करने से बड़े से बड़े पापों का शमन होता…

April 2026 Vrat Tyohar List: अप्रैल 2026 का महीना अपने साथ धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक जीवंतता की सौगात लेकर आ रहा है। यह वह समय है जब प्रकृति करवट बदलती है और हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की विदाई के साथ अत्यंत फलदायी वैशाख मास का आगमन होता है।

हिंदू कैलेंडर के दूसरे महीने, वैशाख (अप्रैल-मई) को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस माह सूर्योदय से पूर्व पवित्र नदियों या जल में स्नान का विधान है। जल सेवा, अन्नदान और सामर्थ्य अनुसार दान करने से बड़े से बड़े पापों का शमन होता है। यह महीना केवल उत्सवों का नहीं, बल्कि संयम और तप का प्रतीक है। आस्था और उल्लास से भरे इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं। चलिए एक नज़र इस महीने की मुख्य तिथियों और आयोजनों पर डालते हैं।

April 2026 Vrat Tyohar List: अप्रैल 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट

 

दिनांक दिन त्योहार / व्रत
01 अप्रैल बुधवार चैत्र पूर्णिमा व्रत
02 अप्रैल गुरुवार हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
03 अप्रैल शुक्रवार वैशाख माह का आरंभ
05 अप्रैल रविवार विकट संकष्टी चतुर्थी
09 अप्रैल गुरुवार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल शुक्रवार कालाष्टमी
13 अप्रैल सोमवार वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
14 अप्रैल मंगलवार मेष संक्रांति, वैसाखी, सोलर नववर्ष, कृष्ण वामन द्वादशी
15 अप्रैल बुधवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, कुब्जिका जयंती, विषु कानी
17 अप्रैल शुक्रवार वैशाख अमावस्या
18 अप्रैल शनिवार पराशर ऋषि जयंती, चंद्र दर्शन
19 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
20 अप्रैल सोमवार मातङ्गी जयन्ती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
21 अप्रैल मंगलवार शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
22 अप्रैल बुधवार रामानुज जयंती, संकंद षष्ठी
23 अप्रैल गुरुवार गंगा सप्तमी
24 अप्रैल शुक्रवार बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
25 अप्रैल शनिवार सीता नवमी
27 अप्रैल सोमवार मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
28 अप्रैल मंगलवार प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
30 अप्रैल गुरुवार नृसिंह जयन्ती, छिन्नमस्ता जयन्ती

यह भी पढ़ें- 1 या 2 अप्रैल, कब है हनुमान जयंती? नोट कर लें तिथि, शुभ समय और पूजन विधि

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।