Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन, माता रानी के 9 भोग; जानें किस दिन क्या चढ़ाएं

Summary :

Chaitra Navratri 2026 9 Days Bhog: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक शुद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च से आरंभ होगा। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा होती है। पूजन के साथ-साथ हर देवी को उनकी पसंद का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं किस दिन क्या भोग लगाने से माता रानी प्रसन्न होंगी। Chaitra Navratri 2026 9 Days Bhog: माता के नौ रूपों के लिए भोग पहला दिन (मां शैलपुत्री): नवरात्रि के पहले दिन मां…

Chaitra Navratri 2026 9 Days Bhog: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक शुद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च से आरंभ होगा। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा होती है। पूजन के साथ-साथ हर देवी को उनकी पसंद का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं किस दिन क्या भोग लगाने से माता रानी प्रसन्न होंगी।

Chaitra Navratri 2026 9 Days Bhog: माता के नौ रूपों के लिए भोग

Chaitra Navratri 2026 9 Days Bhog
Chaitra Navratri 2026 9 Days Bhog (Social Media)
  1. पहला दिन (मां शैलपुत्री): नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इन्हें सफेद मिठाई या गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाना सबसे अच्छा रहता है।
  2. दूसरा दिन (मां ब्रह्मचारिणी): दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है।
  3. तीसरा दिन (मां चंद्रघंटा): तीसरे दिन माता चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजें या सूखे मेवे अर्पित करें।
  4. चौथा दिन (मां कूष्मांडा): चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं। माना जाता है कि इससे जीवन में खुशियां आती हैं।
  5. पांचवां दिन (मां स्कंदमाता): पांचवें दिन स्कंदमाता को केला चढ़ाएं। माता रानी को यह बहुत पसंद है और इससे संतान को सुख मिलता है।
  6. छठा दिन (मां कात्यायनी): छठे दिन माता कात्यायनी को मीठा पान या शहद का भोग लगाना चाहिए।
  7. सातवां दिन (मां कालरात्रि): सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाइयों का भोग लगाना शुभ होता है।
  8. आठवां दिन (मां महागौरी): आठवें दिन को मां महागौरी की पूजा होती है। इन्हें हलवा-पूरी, खीर और नारियल का भोग लगाएं।
  9. नौवां दिन (मां सिद्धिदात्री): नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन काले चने, हलवा और नारियल का भोग लगाकर नवरात्रि का समापन किया जाता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।