Chhath Puja पर घाट जाना संभव नहीं? घर पर ऐसे तैयार करें ‘मिनी घाट’, जानें आसान टिप्स

Summary :

Chhath Ghat Kaise Banaye: दीपावली का त्योहार खत्म होते ही छठ की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय खाय से हो रही है। यह महापर्व 4 दिनों तक चलता है और हर दिन का अपना एक अलग धार्मिक महत्व है। यूपी, बिहार और झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा आस्था, अनुशासन और शुद्धता के साथ मनाया जाने वाला पर्व है। छठ पूजा के दौरान छठी मैया और सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। छठ नहाय खाय से शुरू होता है…

Chhath Ghat Kaise Banaye: दीपावली का त्योहार खत्म होते ही छठ की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय खाय से हो रही है। यह महापर्व 4 दिनों तक चलता है और हर दिन का अपना एक अलग धार्मिक महत्व है। यूपी, बिहार और झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा आस्था, अनुशासन और शुद्धता के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।
Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025 (Photo: AI Generated)
छठ पूजा के दौरान छठी मैया और सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। छठ नहाय खाय से शुरू होता है और उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न होता है। छठ पूजा के समय कई बार घर से दूर रहने या आस-पास घाट न होने की वजह से थोड़ी दिक्कत होती है। लेकिन आज इस लेख में हम आपके लिए कुछ आसान उपाय और टिप्स लाए हैं, जिनकी मदद से आप अपने छोटे से घर में भी छठ पूजा कर सकते हैं।

Ghar Par Chhath Ghat Kaise Banaye: घर के मेन गेट पर छोटा छठ घाट बनाएं

Chhath Ghat Kaise Banaye
Chhath Ghat Kaise Banaye (Photo: AI Generated)

अपने घर के सामने मिट्टी की हल्की खुदाई करके छोटा सा घाट तैयार करें। उसमें पानी भरें, दीपक और फूलों से सजावट करें, और सूर्य देव को अर्घ्य दें। अगर मिट्टी का घाट बनाना संभव न हो, तो किसी छोटे टब में पानी भरकर भी पूजा की जा सकती है।

Chhath Ghat Kaise Banaye: बालकनी में छठ घाट सजाने का तरीका

Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025 (Photo: AI Generated)
अगर आपके घर में बालकनी है, तो वहीं एक छोटा सा छठ घाट बनाया जा सकता है। इसके लिए बालकनी के किसी कोने में एक बड़े टब में पानी भरें और उसे सजाएं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पूजा करें।

Chhath Puja 2025: स्विमिंग पूल में मिनी घाट बनाएं

Chhath Ghat Kaise Banaye
Chhath Ghat Kaise Banaye (Photo: AI Generated)
अगर आपके घर में स्विमिंग पूल है, तो उसे मिनी छठ घाट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। स्विमिंग पूल को दियों और फूलों से सजाएं और वहां पर सूर्य देव को अर्घ दें। यह तरीका सबसे आसान होगा।
यूपी और बिहार में इस पर्व को खास तौर से मनाया जाता है। छठ पूजा आस्था, अनुशासन और शुद्धता के साथ मनाया जाने वाला पर्व है। इस दौरान अगर जानें-अनजाने में आपसे कोई गलती हो जाती है, तो व्रत और पूजा अधूरी रह सकती है। अगर आप छठ पूजा करती हैं और उपवास रखती हैं तो आपको कुछ विषेश रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए, आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।