‘काशी नगरी में जगमग दीपों की लड़ी’, देव दीपावली के इस खास मौके पर अपनों को दें ये शुभ संदेश

Summary :

Dev Deepawali Wishes in Hindi: दिवाली के ठीक 15 दिन बाद काशी में बड़े ही धूम-धाम से देव दीपावली मनाई जाती है। इसे देवताओं की दिवाली कहा जाता है। इस दिन पूरी काशी नगरी दीयों की रौशनी से जगमगाती है। माना जाता है कि इस दिन देवता खुद धरती पर आकर गंगा घाट पर दीप जलाते हैं। देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस बार देव दीपावली 05 नवंबर 2025 को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर आप अपने प्रिय जनों को ये खास संदेश के साथ देव दीपावली की बधाई दे सकते…

Dev Deepawali Wishes in Hindi: दिवाली के ठीक 15 दिन बाद काशी में बड़े ही धूम-धाम से देव दीपावली मनाई जाती है। इसे देवताओं की दिवाली कहा जाता है। इस दिन पूरी काशी नगरी दीयों की रौशनी से जगमगाती है। माना जाता है कि इस दिन देवता खुद धरती पर आकर गंगा घाट पर दीप जलाते हैं। देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस बार देव दीपावली 05 नवंबर 2025 को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर आप अपने प्रिय जनों को ये खास संदेश के साथ देव दीपावली की बधाई दे सकते हैं।

Dev Deepawali Quotes in Hindi: देव दीपावली की शुभकामनाएं

Dev Deepawali Wishes in Hindi
Dev Deepawali Wishes in Hindi (Source: social media)

भारत में एक ऐसा शहर है, जहां सभी त्योहार को बड़े ही जश्न और उत्साह के साथ मनाया जाता है। खास करके जब दिवाली आती है, तो यहां ऐसी रौनक देखने को मिलती है, जो दुनिया के किसी कोने में देखने को नहीं मिलेगी। जब इन जगहों पर देव-दीपावली मनाई जाती है, तो दुनिया भर के कोने-कोने से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। भारत के इन जगहों पर देव-दीपावली देखने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। क्योंकि उनके लिए ये पल बहुत ही यादगार होता है। इस शुभ दिन को और भी खास बनाने के लिए आप एक-दूसरे को ये खास संदेश दे सकते हैं, ताकि उनका और आपका दिन मंगलमय हो।

Dev Deepawali Messages in Hindi: इस तरह से अपनों को दें देव दीपावली का संदेश

Dev Deepawali Wishes in Hindi
Dev Deepawali Wishes in Hindi (Source: social media)

1. गंगा तट पर दीपों की पंक्ति, भक्ति में डूबी काशी की झांकी।
आपके जीवन में भी उजियारा छाए, देव दीपावली की शुभकामनाएं।

2. दीपों की रौशनी से जगमगाए संसार, भक्ति का हो संचार बारंबार।
आपके जीवन में सुख-शांति का हो संचार, आपको और आपके परिवार को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. देव दीपावली पर जलें आपके जीवन में खुशियों के दीप,
हर दिन बने मंगलमय और हर रात रोशन।
आपको और आपके परिवार को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. भक्ति के सागर में डुबकी लगाओ, गंगा की आरती में मन रमाओ।
देव दीपावली पर हर दुःख भूल जाओ।
देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Dev Deepawali Wishes in Hindi
Dev Deepawali Wishes in Hindi (Source: social media)

5. काशी नगरी में जगमग दीपों की लड़ी, आपके जीवन में भी हो खुशियों की झड़ी।
देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. देवताओं की दीपावली है आज, हर मन में जलाओ श्रद्धा का दीप।
आपका जीवन रहे सदैव प्रकाशित। इस शुभ दिन को आप सभी को बधाई।

7. गंगा के घाटों सी पवित्र हो आपकी आत्मा, दीपों की रोशनी सी उज्ज्वल हो आपकी किस्मत।
देव दीपावली की बहुत-बहुत बधाई।

8. भक्ति, श्रद्धा और प्रकाश का संगम है देव दीपावली,
आपके जीवन में भी इसी संगम का वास हो।
देव दीपावली की शुभकामनाएं।

9. हर दीप जलाए नई उम्मीद, हर ज्योति लाए नई रोशनी।
देव दीपावली की मंगलकामनाएं।

10. देव दीपावली का पावन पर्व आपके जीवन में लाए, प्रेम, शांति, और समृद्धि की उजास।
आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

आज के दिन भारत के अलग-अलग हिस्सों में देव दीपावली मनाई जा रही है। आज के दिन काशी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस शुभ दिन पर आप अपनों को इन खास तरीकों से बधाई दे सकते हैं।

Also Read: 15 लाख दीपों के साथ स्वर्ग जैसे चमकेंगे काशी के ये घाट, देव दीपावली पर ज़रूर बनाएं जाने का प्लान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।