Eid e Milad un Nabi 2026 Wishes: आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे बारावफात या ईद मिलाद भी कहा जाता है। यह इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह खास दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को उनका जन्म हुआ था। इस दिन रास्तों पर बड़े-बड़े जुलूस निकाले जाते हैं। घरों और मस्जिदों को बहुत सुंदर तरीके से सजाया जाता है। पैगंबर साहब की तारीफ में नात गाई जाती है और उनकी अच्छी बातों व सीखों को याद किया जाता है।
इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों को बधाई के संदेश भेजते हैं। अगर आप भी अपनों को मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए 20 से भी ज्यादा खूबसूरत मैसेज, शायरी और कोट्स में से अपने पसंदीदा संदेश चुन सकते हैं।
ईद ए मिलाद पर शेयर करें ये विशेज, कोट्स और शायरी

1. ईद-ए-मिलाद-उन्नबी के मुबारक मौके पर अल्लाह आपकी हर जायज दुआ कबूल फरमाए।
ईद मिलाद उन नबी मुबारक!
2. मदीने में तशरीफ लाए मोहम्मद,
दिलों को शफकत दिखाए मोहम्मद।
ईद मिलाद उन नबी मुबारक!
3. नूर की बारिश हो आपके घर पर,
आका की रहमत का साया हो आपके सिर पर।
ईद-ए-मिलाद-उन्नबी मुबारक!
4. आपकी सुन्नत पर चलना ही हमारी कामयाबी का रास्ता है।
मिलाद-उन्नबी की बहुत-बहुत मुबारकबाद!
5. मुस्तफा के आने से रोशन हुआ जहां,
उनकी आमद से महक उठा आसमां।
मिलाद उन नबी मुबारक!
6. अल्लाह ताला आपके जीवन में खुशियां,
शांति और बरकत लाए।
ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की दिली मुबारकबाद!

7. नबी की याद में दिल को सजाते है,
हम बड़े नाज से उनका मिलाद मनाते हैं।
ईद मिलाद उन नबी मुबारक!
8. पैगंबर मोहम्मद साहब का जीवन शांति,
प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।
ईद-ए-मिलाद मुबारक!
9. इस मुकद्दस दिन पर आपके घर में बरकत और सेहत का चिराग हमेशा जलता रहे।
मिलाद-उन्नबी मुबारक!
10. फिजाओं में आज फिर नूर घुल गया,
नबी के आने का पैगाम मिल गया।
ईद मिलाद उन नबी की मुबारकबाद!
11. आका की आमद का दिन आया है,
अपने साथ बेहिसाब खुशियां लाया है।
ईद-ए-मिलाद-उन्नबी मुबारक!
12. नबी की मोहब्बत ही ईमान की पहचान है।
मिलाद-उन्नबी 2026 की बहुत-बहुत मुबारकबाद।
13. हर सू फैली है रहमत की घटा,
आ गए दुनिया में नबी-ए-मुस्तफा।
ईद मिलाद उन नबी मुबारक!
14. अल्लाह आपकी हर मुश्किल आसान करे,
और आपको नबी के बताए सीधे रास्ते पर चलाए।
ईद-ए-मिलाद मुबारक!

15. दिलों के जगमगाने का दिन आ गया,
रहमत-ए-दो आलम के आने का दिन आ गया।
मिलाद उन नबी मुबारक!
16. सच्चाई और अच्छाई के रास्ते पर चलना ही आका की सच्ची पैरवी है।
ईद-ए-मिलाद-उन्नबी मुबारक!
17. आपकी हर तमन्ना पूरी हो, हर दुआ कबूल हो।
ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की बहुत-बहुत मुबारकबाद!
18. चांद सा नूर चमका है हर तरफ,
आका की रहमत है हर तरफ।
ईद मिलाद उन नबी मुबारक!
19. ईद-ए-मिलाद-उन्नबी के इस पावन अवसर पर आपके परिवार में सुख,
शांति और समृद्धि बनी रहे।
ईद-ए-मिलाद-उन्नबी मुबारक!
20. नबी के दर से कभी कोई खाली नहीं गया,
उनकी रहमत का साया कभी कम नहीं हुआ।
मिलाद उन नबी मुबारक!
21. पैगंबर साहब की शिक्षाओं को अपनाएं और दुनिया में प्यार और इंसानियत फैलाएं।
ईद-ए-मिलाद मुबारक!
22. ईद-ए-मिलाद-उन्नबी 2026 की आपको और आपके पूरे परिवार को ढेरों मुबारकियां!


Download Android App
Download iOS App




