Haridwar Holy Dip on Makar Sankranti: आज मकर संक्रांति पर्व का स्नान है। सवेरे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं। ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर दराज से पहुंच रहे श्रद्धालु हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ स्नान कर रहे हैं। मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर makar sankranti 2026 snan haridwar समेत पूरे उत्तराखंड में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिल रहा है। आधी रात से ही हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर समेत कई पवित्र स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए जुटनी शुरू हो गई थी।
Haridwar Har Ki Pauri Holy Dip: मकर संक्रांति पर करें अमृत स्नान

सूर्य का दक्षिणायन से उत्तरायण में आना और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना ही मकर संक्रांति कहलाता है। इस वर्ष संक्रांति और एकादशी का शुभ फलदायी संयोग बन रहा है। आज यानी बुधवार को दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उत्तरायण काल को शास्त्रों में शुभ माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, सूर्य को अर्घ्य देना और दान करना विशेष फलदायी होता है। सुबह स्नान कर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना विशेष फलदायी रहेगा।
Haridwar Holy Dip on Makar Sankranti: सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग

इस दिन सुबह 7 बजकर 31 मिनट बजे से रात 3 बजकर 04 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही चतुर्ग्रही योग और वृद्धि योग भी रहेगा। इससे दिन और अधिक शुभ है। इस साल मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी भी पड़ रही है।

यह संयोग करीब 23 साल बाद बन रहा है, जब संक्रांति और एकादशी आज है। ज्योतिष के अनुसार, यह संयोग बहुत पुण्यकारी है। इस दिन किया गया स्नान, दान और पूजा अनंत गुना शुभ फल देने वाला माना जाता है। मकर संक्रांति पर स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें, जल में गुड़ या लाल फूल डाल सकते हैं। तिल और गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को कंबल, वस्त्र या अनाज दान करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें इससे विशेष लाभ होगा।
Also Read: हिंदी और तमिल के इन 20+ Wishes के साथ अपनों को दें पोंगल और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं


Download Android App
Download iOS App




