Nupur Sanon Stebin Ben Reception: बीते दिन 11 जनवरी को कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयप्रेंड स्टेबिन बेन के साथ शादी की हैं. उदयपुर में हुई इस ग्रैंड वेडिंग के बाद से दुल्हन और दूल्हे राजा सिंगर स्टेबिन बेन चर्चा में हैं. जिसकी एक वजह ये भी थी कि इस शादी को 2 रीति रिवाजों के साथ पूरा किया गया, जिनमें से एक थी क्रिश्चियन वेडिंग और दूसरी थी हिंदू वेडिंग.
पर अब शादी के बाद वेडिंग रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें कई सितारे रिसेप्शन अटेंड करने के लिए पहुंचते दिखाई दे रहे हैं, जिनमें सलमान खान, फराह खान, मनीष मल्होत्रा, अर्जुन बिजलानी और नील नीतिन मुकेश जैसे कई सैलेब्स शामिल हैं.
Salman Khan At Nupur Sanon Reception: कृति और नूपुर के आगे फिकें दिखे सलमान

रिसेप्शन में सलमान खान जैसे सितारों के आने के बावजूद भी कृति सेनन और उनकी बहन नूपुर सबसे अलग दिखाई दिए, ऑफ शोल्डर गाउन में ब्राइडल लुक लेने वाली नूपुर ने रिसेप्शन के लिए खुद को काफी एलिगेंट लुक दिया, वो सुहागनों वाले सुर्ख लाल रंग के अटायर में काफी प्यारी लग रही थीं. वहीं 35 साल की कृति ने भी दुल्हन की बहन वाली सारी जिम्मेदारी निभाई और ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं. दोनों बहनों के साथ-साथ स्टेबिन ने भी अपनी नई नवेली बीवी पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वो हर एक कदम पर अपनी वाइफ के साथ नजर आए.
Nupur Sanon Stebin Ben News: छोटी दुल्हनिया बहन के लिए झुकीं कृति
View this post on Instagram
कृति सेनन ने रिसेप्शन में अपनी बहन के लिए बहुत कुछ किया, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है. दरअसल, नूपुर के गाउन की नीचे से फ्लेयर्ड वाला डिजाइन था, जिसको बार-बार कृति खुद झुककर और कार्पेट पर बैठकर सही करती नजर आईं. अब हर कोई सोशल मीडिया पर यही कहता नजर आ रहा है कि अपनी छोटी बहन के लिए बड़ी बहन का फर्ज निभाना कोई कृति से सीखे. सिर्फ कृति ही नहीं, बल्कि दूल्हे राजा स्टेबिन ने भी अपनी वाइफ के गाउन को संभालते हुए उन्हें दिए जाने वाली बैस्ट हब्बी टैगलाइन को आज साबित कर दिया.
Nupur Sanon Stebin Ben Reception: मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है नूपुर का गाउन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शादी वाले ब्राइडल लहंगे की ही तरह नूपुर का रिसेप्शन के लिए गाउन भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है, डिजाइनर ने गाउन पर ज्यादा पेस्टल वर्क ना करते हुए उसे सुर्ख लाल रंग में बनाया है. जिसको बनाने के लिए इस्तेमाल हुआ साटन वाला फैब्रिक लुक को सुंदर के साथ लग्जरी भी बनाता नजर आया, नूपुर के ऊपर ये गाउन ऐसा लग रहा था मानों कोई परी चांद से ऊतर कर आ गई हो.
Nupur Sanon Stebin Ben News: गाउन पहना, लेकिन संस्कार दिखाना नहीं भूली दुल्हन

नूपुर ने रिस्पेशन पर बेशक गाउन पहना, लेकिन साथ में सिर पर दुपट्टा ओढ़ते हुए संस्कार दिखाना भी नहीं भूलीं जो कि उनके गाउन के साथ ही अटैच था. अगर गाउन के डिजाइन की बात करें तो वो ऑफ-शोल्डर डिजाइन वाला एक गाउन है, जो कि बारीक एम्ब्रॉयडरी और सीक्वेंस वर्क वाले डीटेल्स के साथ आउटफिट को एलिगेंट लुक दे रहा है.
Salman Khan At Nupur Sanon Reception: कृति ने दिखाया साड़ी में बेस्ट लुक

जब नूपुर इतनी बेहतरीन लग रही थीं, तो आखिर उनकी बहन कृति कैसे पीछे रह सकती थी. कृति ने ऑलिव ग्रीन कलर की वेलवेट साड़ी पहन रखी थी, ऐसी साड़ी सर्दियों के लिए परफेक्ट रहती है क्योंकि यह कपड़ा ठंड को रोकने की क्षमता रखता है. साथ में ही कृति का एलिगेंस उके लुक में चार चांद लगा रहा था.
Nupur Sanon Stebin Ben Reception: साड़ी के साथ ब्लाउज का डिजाइन भी दिखा शानदार

ऑलिव ग्रीन कलर की साड़ी के साथ कृति ने मैचिंग ब्लाउज चुना है जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन है, साथ में ब्लाउज पर कुछ हॉल्टर स्ट्रेप्स भी दिखाई दिए, प्लेन साड़ी को सुंदर बनाने के लिए भी इसको एम्ब्रॉयडरी और मिरर वार्क वाले बॉर्डर से सजाया गया है. यह साड़ी कृति को पैप्स के सामने और भी ज्यादा अपिलिंग दिखा रही है.
आमतौर पर जब घरों में शादियां होती है तो लड़कियों को खुद का लुक निखारने के लिए भारी-भरकम ज्यूलरी पहने देखा जाता हैं। लेकिन कृति ने ऐसा नहीं किया, वो बस कानों में जालीदार डिजाइन वाले इयररिंग्स पहनी नजर आईं और हाथ में उन्होंने ने स्टेटमेंट रिंग्स पहनी थी. ये वेडिंग सच में कई मायनों में यादगार रहने वाली है.
Read More: Malaika Arora ‘मिस्ट्री मैन’ को कर रही हैं डेट? Arjun Kapoor के बाद किसके संग बना एक्ट्रेस का रिश्ता


Download Android App
Download iOS App




