Malaika Arora ‘मिस्ट्री मैन’ को कर रही हैं डेट? Arjun Kapoor के बाद किसके संग बना एक्ट्रेस का रिश्ता

Summary :

Malaika Arora On Arjun Kapoor: बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक मलाइका अरोड़ा आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं. खासकर एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर अक्सर बी-टाउन गॉसिपिंग होती रहती है, हालांकि हाल ही में उन्होंने खुद उस ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर चुप्पी तोड़ी है, जिसके साथ उन्हें कॉन्सर्ट में देखा गया था. क्योंकि बीते कई दिनों से फैंस के मन में ये सवाल बार-बार आ रहा था कि आखिर अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद आखिर मलाइका की ज़िंदगी में किसने एंट्री मारी है? Malaika Arora On Ex Boyfriend…

Malaika Arora On Arjun Kapoor: बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक मलाइका अरोड़ा आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं. खासकर एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर अक्सर बी-टाउन गॉसिपिंग होती रहती है, हालांकि हाल ही में उन्होंने खुद उस ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर चुप्पी तोड़ी है, जिसके साथ उन्हें कॉन्सर्ट में देखा गया था. क्योंकि बीते कई दिनों से फैंस के मन में ये सवाल बार-बार आ रहा था कि आखिर अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद आखिर मलाइका की ज़िंदगी में किसने एंट्री मारी है?

Malaika Arora On Ex Boyfriend Arjun Kapoor: मलाइका ने मिस्ट्री मैं पर तोड़ी चुप्पी

Malaika Arora On Arjun Kapoor
Malaika Arora On Arjun Kapoor (Source: Social Media)

एक्ट्रेस ने जैसे ही अपने ‘मिस्ट्री मैन’ के बारे में बताया, जो कि उनके साथ कॉन्सर्ट में था, वैसे ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह मिस्ट्री मैन कौन है और मलाइका ने अपने रिश्ते को लेकर क्या कहा. हाल ही में मलाइका अरोड़ा से The Namrata Zakaria Show में जब उस मिस्ट्री मैन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी के साथ भी बाहर जाती हूं, तो लोग मेरा नाम उनसे जोड़ना शुरू कर देते हैं. चाहे वह मेरा कोई पुराना दोस्त हो, कोई गे दोस्त हो, शादीशुदा दोस्त हो, मैनेजर या कोई और. लोगों को बस लिंक करना आता है.

Malaika Arora Breaks Silence: क्या है मिस्ट्री मैन का नाम

इसके आगे उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में कोई मिस्ट्री मैन नहीं है. मलाइका के मिस्ट्री मैन को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. लेकिन अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दावा किया जा रहा है कि कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस संग दिख रहे शख्स का नाम हर्ष मेहता है, जो 33 साल के हैं. कहा जा रहा है कि वह पेशे से डायमंड का कारोबार करते हैं. वहीं TOI की रिपोर्ट में ये कहा गया है कि वो बिजनेसमैन नहीं, बल्कि मलाइका के मैनेजर हो सकते हैं.

Malaika Arora Reaction: रिलेशनशिप की बातों पर एक्ट्रेस का रिएक्शन

Malaika Arora On Arjun Kapoor
Malaika Arora On Arjun Kapoor (Source: Social Media)

इस बातचीत के दौरान मलाइका ने बताया कि अक्सर ही वो ऐसी बातों को सुनकर हंसती हैं, इतना ही नहीं इन खबरों को देख उनकी मां भी एक्ट्रेस को कॉल कर पूछती हैं कि ‘अब यह कौन है, बेटा? किसके बारे में लोग बात कर रहे हैं?’ हालांकि मलाइका को इन सब बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता, मलाइका ने बताया कि अब उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. वो जानती है कि वो कैसी हैं और उनके दोस्त कैसे है, तो उन्हें हर किसी को ये प्रूफ करने की जरूरत नहीं है कि वो किसके साथ कहां जा रही हैं?

Malaika Arora On Arjun Kapoor: अर्जुन संग कब तक था मलाइका का रिश्ता

Malaika Arora On Arjun Kapoor
Malaika Arora On Arjun Kapoor (source: Social Media)

आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन की लव स्टोरी भी तकरीबन 6 साल तक चली थी. दोनों अक्सर कई इवेंट्स, पार्टियों और छुट्टियों के दौरान साथ नजर आते थे, लेकिन साल 2024 में अचानक से दोनों की ब्रेकअप की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया. हालांकि इस रिश्ते के खत्म होने की असल वह क्या थी, इस बात पर अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दोनों की तरफ से नहीं आया है.

Read More: फिल्म Gustakh Ishq की रिलीज डेट ऑउट, जानें किस प्लेटफॉर्म होगी स्ट्रीम

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।