Last Bada Mangal 2026 Upay: इस साल का आखिरी ‘बड़ा मंगल’ आज; बजरंगबली की कृपा पाने का अंतिम मौका, जरूर करें ये 5 अचूक उपाय

Summary :

आज ज्येष्ठ महीने का आठवां और आखिरी ‘बड़ा मंगल’ है। आमतौर पर इस महीने में इतने मंगलवार नहीं होते, लेकिन इस साल ज्येष्ठ के महीने में ही ‘अधिकमास’ जुड़ जाने की वजह से Budhwa Mangal 2026 की गिनती बढ़ गई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यही वह पावन महीना था जब हनुमान जी की मुलाकात अपने आराध्य भगवान श्रीराम से पहली बार हुई थी। इसी खास मिलाप के कारण ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवारों को बेहद पवित्र, शुभ और विशेष माना जाता है। बड़े मंगल पर पूजा का महत्व धार्मिक दृष्टि से बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की आराधना करने…

आज ज्येष्ठ महीने का आठवां और आखिरी ‘बड़ा मंगल’ है। आमतौर पर इस महीने में इतने मंगलवार नहीं होते, लेकिन इस साल ज्येष्ठ के महीने में ही ‘अधिकमास’ जुड़ जाने की वजह से Budhwa Mangal 2026 की गिनती बढ़ गई है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, यही वह पावन महीना था जब हनुमान जी की मुलाकात अपने आराध्य भगवान श्रीराम से पहली बार हुई थी। इसी खास मिलाप के कारण ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवारों को बेहद पवित्र, शुभ और विशेष माना जाता है।

बड़े मंगल पर पूजा का महत्व

Last Bada Mangal 2026 Upay
Last Bada Mangal 2026 Upay (AI Generated)

धार्मिक दृष्टि से बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की आराधना करने का बहुत बड़ा महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है, हनुमान जी उससे बहुत जल्दी खुश हो जाते हैं और उसकी मन की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।

आज का यह बड़ा मंगल इसलिए भी बहुत अनमोल है क्योंकि यह इस साल का अंतिम मौका है, इसके बाद भक्तों को बड़े मंगल के लिए अगले साल का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए, आज के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ और व्रत रखने के साथ-साथ, जीवन में खुशहाली, सुख और समृद्धि लाने के लिए Last Bada Mangal 2026 Upay जरूर करने चाहिए।

Last Bada Mangal 2026 Upay: बड़े मंगल के खास उपाय

1. सिंदूर का चोला चढ़ाएं

Last Bada Mangal 2026 Upay
Last Bada Mangal 2026 Upay (AI Generated)

हनुमान जी को सिंदूर बहुत ज्यादा पसंद है। इसलिए आज इस आखिरी बड़े मंगल पर किसी हनुमान मंदिर में जाएं और भगवान को चमेली के तेल में मिलाकर सिंदूर का चोला अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी कुंडली के सारे ग्रह-दोष, खासकर ‘मंगल दोष’ का बुरा असर खत्म हो जाता है और आने वाले संकटों व दुर्घटनाओं से सुरक्षा मिलती है।

2. श्रीराम नाम की माला अर्पित करें

आज सुबह जल्दी नहाकर पीपल के 11 ऐसे पत्ते लाएं जो कहीं से भी फटे या टूटे न हों (बिल्कुल साफ-सुथरे हों)। इन पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद चंदन या कुमकुम की मदद से हर एक पत्ते पर ‘श्री राम’ लिखें। फिर इन पत्तों को एक धागे में पिरोकर माला बना लें और हनुमान जी को पहना दें। इस उपाय को करने से पैसों की तंगी दूर होती है और अटका हुआ या डूबा हुआ धन वापस मिल जाता है।

3. लड्डुओं का भोग लगाएं

Last Bada Mangal 2026 Upay
Last Bada Mangal 2026 Upay (AI Generated)

आज के दिन हनुमान जी को बेसन या बूंदी के लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाएं और बाद में इस प्रसाद को गरीबों और जरूरतमंद लोगों में बांट दें। इसके साथ ही, बंदरों को केले या चने खिलाएं। ऐसा करने से मन का भारीपन और मानसिक तनाव दूर होता है, तथा दुश्मनों या विरोधियों से पैदा हो रही परेशानियां खत्म होती हैं।

4. राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें

आज के दिन राम रक्षा स्तोत्र का भक्तिभाव से पाठ करें। पूजा के बाद किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग के कपड़े, मसूर की दाल या तांबे के बर्तन अपनी श्रद्धा के अनुसार दान में दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से शरीर की पुरानी और गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है और सेहत अच्छी बनी रहती है।

5. सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ

Last Bada Mangal 2026 Upay
Last Bada Mangal 2026 Upay (AI Generated)

आज अपने घर में या किसी मंदिर में शांति से बैठकर सुंदरकांड का पूरा पाठ करें। इसके अलावा कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ भी जरूर करें। इस उपाय को करने से घर के अंदर मौजूद सारी नकारात्मक और बुरी शक्तियां बाहर निकल जाती हैं और इंसान के भीतर का आत्मविश्वास तथा साहस बहुत मजबूत होता है।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।