Margashirsha Month 2025: आज से शुरू मार्गशीर्ष महीना, जानें श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के उपाय

Margashirsha Month 2025: आज कार्तिक पूर्णिमा की समाप्ति के साथ मार्गशीर्ष का महीना शुरू हो गया है। इस महीने श्री कृष्ण की भक्ति का विशेष महत्व है। इस महीने भगवान कृष्ण को सिर्फ पूजा से ही नहीं, बल्कि अच्छे कर्मों और सेवा भाव से भी प्रसन्न कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष महीने में नदी में स्नान और तुलसी की पत्ती और जड़ की मिट्टी से स्नान करना चाहिए।

यह औषधि का भी कार्य करती है और शरीर को हेल्दी और मन को प्रसन्न करती है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति इस महीने श्रद्धा से स्नान, दान और दीपदान करता है, उसके सारे पाप नष्ट हो जाते है और उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में कहा है कि “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्” अर्थात “महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।” इसका मतलब है कि भगवान श्री कृष्ण को ये महीना बहुत प्रिय है और वह स्वयं इस महीने के स्वरुप हैं। तो आइए जानते हैं, इस महीने दीपदान का महत्व और श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के उपाय।

Ways To Please Lord Krishna: मार्गशीर्ष महीना कब से शुरू है ?

Margashirsha Month 2025
मार्गशीर्ष महीना कब से शुरू है? (Image- Ai Generated)

हिन्दू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत 6 नवंबर 2025 से हो रही है और 4 दिसंबर 2025 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ ये समाप्त होगा।

Margashirsha Month 2025: श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के उपाय

Margashirsha Month 2025
श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के उपाय (Image- Ai Generated)

1. पीले फूल और तुलसी अर्पित करें

इस महीने श्री कृष्ण को उनकी प्रिय चीजें जैसे- पीले फूल, तुलसी के पत्ते और मक्खन अर्पित करें। भगवान को तुलसी पत्र और मक्खन का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि तुलसी के बिना श्री कृष्ण की पूजा अधूरी है।

2. अन्न और वस्त्र दान

मार्गशीर्ष महीने में दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस दौरान जरुरतमंदो को भोजन, वस्त्र, तिल और गुड़ दान करने से श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। सच्ची भक्ति भाव और श्रद्धा से ही दान करें।

3. गीता पाठ या भगवान की कथा सुनें

इसी महीने गीता जयंती भी आती है, इसलिए गीता का पाठ करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप श्री कृष्ण की लीलाओं की कथा भी सुन सकते हैं।

Deepdaan Significance In Margashirsha Month: मार्गशीर्ष में दीपदान का महत्व

Margashirsha Month 2025
मार्गशीर्ष में दीपदान का महत्व (Image- Social Media)

पूरे मार्गशीर्ष महीने में तुलसी पूजा और दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन तुलसी के आगे देसी घी का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। इससे धन-धन्य की कमी दूर होती है। इस महीने घर के मुख्य द्वार पर दोनों और दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

यह भी पढ़ें: कब रखा जाएगा रोहिणी व्रत? जानें इसकी पूजा विधि और महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।