Navratri Fourth Day Bhog Ideas: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को भोग में अर्पित करें ये चीजें, प्रसन्न होकर माता देंगी आर्शीवाद

Navratri Fourth Day Bhog Ideas

Navratri Fourth Day Bhog Ideas: नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में काफी खास और पवित्र होता है। नवरात्रि में पूरे नौं दिनों तक मां दुर्गा के नौं दिव्य रूपों की पूजा की जाती है। इस दिन सभी भक्त व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की अराधना करते हैं। नवरात्रि के समय लोग रामलीला का भी आयोजन भी करते हैं। नवरात्रि (Shardiya Navratri 2025) के नौं दिनों तक माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है और यह दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है।

इस दिन लोग माता को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग भी लगाते हैं। माता को कई चीजों भोग में पसंद हैं और उनके भक्त इन्हीं चीजों को भोग में उन्हें अर्पित करते हैं। अगर आप भी माता कुष्मांडा को उन्हें उनके प्रिय चीजों का भोग लगाने का सोच रहे हैं तो हम आपको लिए कुछ चीजों की रेसिपी लेकर आएं जो बनाने में बेहद सरल है और इन चीजों को भोग में लगाने से माता आपसे काफी प्रसन्न भी होंगी।

Navratri Fourth Day Bhog Ideas: मां कुष्मांडा को भोग में अर्पित करें ये चीजें

1. पेठा

2. मालपुआ

3. केसर का हलवा

4. केसर की खीर

Also Read:- Navratri Bhajan lyrics 2025: नवरात्रि के 9 दिन इन भजनों के बिना अधूरी है देवी मैया की भक्ति, जल्दी देखें

Navratri Bhog Recipe Ideas: यहां देखें मां कुष्मांडा के भोग की सरल रेसिपी

1. पेठा

Navratri Fourth Day Bhog Ideas
Navratri Fourth Day Bhog Ideas

पेठा बनाने की सामाग्री

  • 2 किलो पेठा
  • 700-800 ग्राम चीनी
  • 3 -4 चम्मच दूध
  • 1 चम्मच चुना
  • 4-5 बूँद केवड़ा ऐसेंस

पेठा बनाने की विधि

पेठे को छील कर चौकोर छोटे टुकड़ों मै काट लेंगे। इन टुकड़ों को काँटे से गोद लेंगे। एक बड़े बरतन मे 3-4 लीटर पानी लेकर उसमे चुना डाल कर्व मिला देंगे। इस पानी और चने के घोल मे गोदे हुए पेठे के टुकड़े डाल 7-8 घंटे के लिए छोड़ देंगे। 7-8 घंटे के बाद इन पेठे के टुकड़ों को 6-7 बार खूब सारे पानी मैअच्छी तरह से धो लेंगे। 700 ग्राम चीनी मे 1 लीटर पानी डाल कर पिघलने तक पकने के बाद 3-4 चम्मच दूध डाल देंगे, इस तरह से चीनी की जो भी गंदगी होगी वो ऊपर आ जाएगी उसे चम्मच से हटा कर चाशनी को साफ़ कर लेंगे।

एक तार की चाशनी बन जाने के बाद पेठे के टुकड़ों को डाल देंगे, धीमी आँच पर 45-50 मिनिट तक हल्के नरम होने तक चलाते हुए पकाएँगे, जिससे पेठे के टुकड़े बरतन के तले मे ना चिपक जाएँ। पानी की मात्रा का भी ध्यान रखना होगा, पेठे पानी मै डूबने चाहिये, पकने के बाद इसमे केवड़ा मिला दें और रात भर चाशनी में ही रहने दें। अगले दिन चैक करे, अगर ज़रूरत लगे तो और पकाएँ।

ध्यान दें कि पेठा कच्चा महसूस नहीं होना चाहिए और चाशनी भी पेठे में अंदर तक भर जानी चाहिए। इसके बाद छानकर जाली पर रख दें और सूखने के बाद किसी भी बरतन या डिब्बे में स्टोर करें।

Also Read:- Durga Chalisa Lyrics In Hindi: नवरात्रि में मां दुर्गा चालीसा का करें पाठ, घर में सुख समृद्धि और धन का हमेशा रहेगा वास

2. मालपुआ

Navratri Fourth Day Bhog Ideas
Navratri Fourth Day Bhog Ideas

मालपुआ बनाने की सामाग्री

  • 1/2 कप राजगीर का आटा
  • 1/2 कप सिगांडे का आटा
  • 1 कप दूध
  • 1/4 कप पनीर
  • 1 चम्मच गुलकंद
  • 3 छोटे चम्मच शक्कर पाउडर
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच इलाइची पाउडर
  • चुटकी सेंधा नमक
  • आवश्यकतानुसार तेल तलने के लिए
  • आवश्यकतानुसार कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता
  • चाशनी के लिए:-
  • 1/2 कप पानी
  • 1 कप शक्कर

मालपुआ बनाने की विधि

एक बाउल मे राजगीर, सिगांडे का आटा मिला ले। अब दूध डालकर, अच्छे से मिला कर एक घोल बना ले। अब इसे 2-3 घंटे के लिए रख दें। अब इसमें, पिसा हुआ पनीर, गुलकंद, सौंफ पाउडर, इलाइची पाउडर, चुटकी भर नमक शक्कर पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लें। अब डाय फ्रूट डाल कर मिला लें।

अब कढाई मे तेल गरम करें, और बडे चम्मच की मदद से घोल कढाई मे डाले। अब दोनों तरफ़ गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। अब मालपुओं को तैयार चाशनी मे 1-2मिनट डुबा कर रखें। मालपुए तैयार है र्सव करने के लिए।

Also Read:- Jhandewalan Mandir Delhi: नवरात्रि में ज़रूर करें दिल्ली के इस दिव्य मंदिर के दर्शन, बरसेगी माता रानी की कृपा

3. केसर का हलवा

Navratri Bhog Recipe ideas
Navratri Bhog Recipe ideas

केसर का हलवा बनाने की सामाग्री

  • 250 ग्राम रवा
  • 150 ग्राम शक्कर
  • 4 इलायची-छीलकर कुटी हुई
  • आवश्यकतानुसार पानी-पतला या सूखा बनाने के हिसाब से
  • 1 छोटी कटोरी मिला जुला सूखा मेवा
  • -3-4 धागे केसर-थोड़े से दूध या पानी में
  • 150 ग्राम देसी घी

केसर का हलवा बनाने की विधि

केसर के धागे थोड़े से गरम दूध या पानी में भिगोएं। अब कड़ाही में घी गरम करके रवा को भून लें,जब भुन जाए, तब उसमें चीनी डालकर तुरंत पानी मिलाकर हलवे को लगातार चम्मच से चलाते रहें। अब उसमें दूध में मिलाएं और केसर को भी पानी मिलाते समय डाल दें। कुछ मिनट में ही हलवा बनकर तैयार है। केसर हलवा, सुबह के नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसे भगवान का भोग लगाने के रूप में भी बनाया जाता है।

Also Read:- Navratri Special Mehndi Designs: नवरात्रि में अपने हाथों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, शृंगार को बनाएं और भी आकर्षक

4. केसर की खीर

Shardiya Navratri 2025
Shardiya Navratri 2025

केसर की खीर बनाने की सामाग्री

  • 1 लीटर दूध
  • 1/4 कप चावल
    1/4 कप चीनी
  • 9-10 केसर की पत्तियां
  • 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
  • आवश्यकता अनुसार बादाम पिस्ता की कतरन

केसर की खीर बनाने की विधि

सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर भिगो दें। दूध को उबलने रख दें। जब दूध में उबाल आ जाए तब भीगे हुए चावल डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें। जब चावल अच्छे से पक जाए, दूध गाढ़ा हो जाए तब चीनी, इलाइची पाउडर, बादाम पिस्ता की कतरन और केसर की पत्तियां मिलाएं और इसे 5 मिनट और पकाएं। ठंडा होने पर ऊपर से कुछ और बादाम पिस्ता की कतरन से गार्निश करें, ठंडा ठंडा सर्व करें।

Also Read:- Kushmanda Mata Aarti Lyrics: नवरात्रि के चौथे दिन करें माता कूष्मांडा की आरती, बरसेगी माता रानी की असीम कृपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।