Radha Ashtami Shayari 2026: देशभर में आज यानी 19 सितंबर को राधाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभर के मंदिरों में श्रद्धालु राधा रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। राधाष्टमी के दिन पूजा करने के साथ लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को भी पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। कोई व्हाट्सऐप पर बधाई संदेश भेजता है, तो कोई सोशल मीडिया पर राधा रानी की तस्वीर के साथ शुभकामनाएं शेयर करता है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार, राधा रानी की पूजा का शुभ समय सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वहीं, अष्टमी तिथि दोपहर करीब 3 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। अगर आप भी इस पावन अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को राधाष्टमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत शायरियों और संदेशों को भेज सकते हैं।
ये हैं कुछ बेस्ट शायरी
शायरी 1
न धन की चाह, न दौलत का अभिमान,
बस राधारानी के चरणों में रहे मन का ध्यान।
उनकी कृपा से मिलता रहे सुकून अपार,
खुशियों से भरा रहे जीवन हर बार!
शुभ राधा अष्टमी 2026!
शायरी 2
प्रेम को भी खुद पर गुमान है क्योंकि,
राधा-कृष्ण का प्रेम हर दिल में विराजमान है।
राधा की चाहत, राधा का दुलार,
कान्हा की धड़कन, कान्हा का संसार।
राधा अष्टमी की हार्दिक बधाई!
शायरी 3
कान्हा की बंसी में सुर हैं जिसके नाम के,
वही तो हैं आराध्य हम सब के श्याम के।
बरसाने वाली राधारानी की कृपा सदा आपके सिर पर रहे।
आप सभी को राधा अष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं!
शायरी 4
राधे नाम की खुशबू से महकता रहे हर पल,
प्रेम से सजा रहे जिंदगी का हर एक कल।
राधारानी का हाथ हमेशा आपके साथ रहे,
और खुशियों से भरा रहे आपका हर आँगन।
जय श्री राधे!
शायरी 5
राधा नाम में प्रेम है, राधा नाम में प्यार,
राधा रानी की कृपा से, खुश रहे संसार।
राधाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
शायरी 6
बरसे राधा रानी की कृपा, महके जीवन की हर बहार,
हर पल मिले खुशियां आपको, दिल में बसा रहे उनका प्यार।
राधाष्टमी की शुभकामनाएं।
शायरी 7
राधा का नाम लो, मन को सुकून मिलेगा,
उनकी भक्ति में हर गम का इलाज मिलेगा।
राधा रानी रखें सदा अपना हाथ,
जीवन में खुशियों का साथ मिलेगा।
शायरी 8
राधे-राधे बोलने से मिट जाते हैं संताप,
राधा रानी की कृपा से दूर होते हर अभिशाप।
प्रेम, सुख और शांति से भर जाए जीवन आपका,
राधाष्टमी पर यही है दिल से मेरा आशीर्वाद।
शायरी 9
वृंदावन की गलियों में राधा नाम का उजाला हो,
हर दिल में प्रेम और हर घर में खुशियों का निवाला हो।
राधा रानी की कृपा बनी रहे सब पर अपार,
राधाष्टमी का पर्व लाए खुशियां हजार।


Download Android App
Download iOS App




