Ajit Agarkar set to part ways: टीम इंडिया को नया चीफ सेलेक्टर मिलने वाला है. पुराने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल जल्द खत्म होने वाला है. साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने BCCI और इंडियन क्रिकेट से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया है. अगरकर ने इसके साथ मीडिया में खुद को लेकर चल रही तमाम रिपोर्ट्स को भी धता बता दिया.
Ajit Agarkar set to part ways

अजीत अगरकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में हैं. इस बार किसी टीम की घोषणा को लेकर नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर उनकी बातें हो रही हैं. उनका कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म होगा. पिछले कुछ दिनों से उन्हें लेकर ऐसी खबरें आ रही थीं कि अगरकर ने बीसीसीआई से अपना कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया. वो 2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के पद पर बने रहना चाहते थे. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी रिक्वेस्ट ठुकरा दी थी.

अब जो कहानी सामने आ रही है वो इससे ठीक विपरीत है. अजीत अगरकर ने स्वेच्छा से बीसीसीआई के सामने ये बात रखी है कि उनका कार्यकाल आगे न बढ़ाए. वो 4 अक्टूबर के बाद अपने पद पर बने रहना नहीं चाहते हैं. वो चीफ सेलेक्टर के पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने जुलाई 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता का पद संभाला था. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया. जब रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का भी विजेता बना था भारत.
ये दिग्गज बनेंगे अगले चीफ सेलेक्टर

अजीत अगरकर के बाद जो अगला नाम सामने आ रहा है टीम इंडिया के अगले चीफ सेलेक्टर के रूप में, वो नाम पार्थिव पटेल है. फिलहाल रिपोर्ट्स के हवाले से पार्थिव का नाम आगे आ रहा है. हालांकि फिलहाल बीसीसीआई ने कुछ भी कहने से इंकार किया है. देवजीत सैकिया ने एक हालिया इवेंट के दौरान बताया कि बीसीसीआई ने ये फैसला बोर्ड अधिकारियों पर छोड़ दिया है.
Read More: ‘एशिया कप ट्रॉफी वापस इंडिया लाएंगे’, BCCI ने किया बड़ा ऐलान, मोहसिन नकवी को दिया खुला चैलेंज


Download Android App
Download iOS App




