‘एशिया कप ट्रॉफी वापस इंडिया लाएंगे’, BCCI ने किया बड़ा ऐलान, मोहसिन नकवी को दिया खुला चैलेंज

Summary :

BCCI on Asia Cup Trophies: एशिया कप ट्रॉफी भारत वापस लाने को लेकर एक बार फिर बीसीसीआई की ओर से बयान आया है. इस बार सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने सार्वजनिक तौर पर इसको लेकर बड़ी घोषणा की है. साथ ही उन्होंने अपने स्टेटमेंट के माध्यम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी को भी ललकारा है. जोकि एक तरह से उनके लिए खुला चैलेंज है. BCCI on Asia Cup Trophies भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एशिया कप ट्रॉफी भारत लाने को लेकर काफी प्रतिबद्ध है. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के हालिया बयान से इसका पता चलता है. बीते दिन बीसीसीआई…

BCCI on Asia Cup Trophies: एशिया कप ट्रॉफी भारत वापस लाने को लेकर एक बार फिर बीसीसीआई की ओर से बयान आया है. इस बार सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने सार्वजनिक तौर पर इसको लेकर बड़ी घोषणा की है. साथ ही उन्होंने अपने स्टेटमेंट के माध्यम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी को भी ललकारा है. जोकि एक तरह से उनके लिए खुला चैलेंज है.

BCCI on Asia Cup Trophies

BCCI on Asia Cup Trophies
BCCI on Asia Cup Trophies

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एशिया कप ट्रॉफी भारत लाने को लेकर काफी प्रतिबद्ध है. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के हालिया बयान से इसका पता चलता है. बीते दिन बीसीसीआई की 95वीं एनुअल जेनरल मीटिंग हुई थी. जिसके बाद देवजीत ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उनसे एशिया कप ट्रॉफी भारत लाने से जुड़ा सवाल किया. इसके जवाब में देवजीत सैकिया ने वादा किया कि एशिया कप मेंस और वीमेंस दोनों ट्रॉफी भारत लेकर आएंगे. हालांकि उन्होंने कोई तय समय सीमा बताने से इंकार कर दिया. देवजीत सैकिया ने अपने बयान में कहा,

“एशिया कप की ट्रॉफ़ी हमें उम्मीद है कि एक दिन ज़रूर भारत में लेकर आएंगे. दोनों मेंस भी वीमेंस भी. मैं आपको कोई समय-सीमा तो नहीं बता सकता, लेकिन इतना भरोसा ज़रूर दिला सकता हूं कि दोनों ट्रॉफ़ियां आएंगी और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद BCCI के हेड ऑफ़िस में पहुंचेंगी.”

मेंस के बाद वीमेंस टीम का बोल्ड स्टैंड

Indian Women's Team
Indian Women’s Team

हाल ही में वीमेंस एशिया कप 2026 खेला गया था. फाइनल में इंडियन वीमेंस टीम ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. हालांकि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने ट्रॉफी कलेक्ट करने से इंकार कर दिया. PCB चीफ मोहसिन नकवी ACC चेयरमैन होने के नाते पोडियम पर ट्रॉफी देने के लिए मौजूद थे. लेकिन इंडियन टीम उनके हाथों से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती थी.

Team India
Team India

इससे पहले पिछले साल भारतीय मेंस टीम ने भी ऐसा ही स्टैंड लिया था. पहलगाम हमलों के विरोध में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी रिसीव करने से मना कर दिया. जिसके बाद मोहसिन ट्रॉफी अपने साथ पाकिस्तान ले गए.

 

 

Read More: The Rock की वापसी से खतरे में पड़ा Roman Reigns का ड्रीम मैच? जानिए क्या है WWE का नया प्लान

Raj Kiran