The Rock की वापसी से खतरे में पड़ा Roman Reigns का ड्रीम मैच? जानिए क्या है WWE का नया प्लान

Summary :

रेसलमेनिया 43 में रोमन रेंस और उभरते हुए स्टार ओबा फेमी के बीच होने वाला संभावित मुकाबला रद्द हो सकता है। रेसलिंग विशेषज्ञ सैम रॉबर्ट्स के अनुसार, यदि द रॉक रेसलमेनिया के लिए उपलब्ध रहते हैं, तो कंपनी रोमन रेंस का मुकाबला उनके साथ तय कर सकती है। द रॉक के सऊदी अरब में होने वाले इस मेगा इवेंट में शामिल होने की संभावना के चलते फैंस को रोमन और फेमी के मुकाबले के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

डब्लूडब्ल्यूई (WWE) के दिग्गज स्टार रोमन रेंस इन दिनों अपनी चैंपियनशिप और शानदार प्रदर्शन के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो रेसलमेनिया तक चैंपियन बने रह सकते हैं। लेकिन अपकमिंग रेसलमेनिया 43 (सऊदी अरब) को लेकर सामने आई एक बड़ी खबर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। दरअसल ऐसी चर्चाएं थी कि इस मेगा इवेंट में रोमन रेंस और उभरते हुए स्टार ओबा फेमी के बीच मुकाबला हो सकता है, लेकिन अब द रॉक (The Rock) की एंट्री के कारण इस ड्रीम मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

Roman Reigns Dream Match At Risk: क्या रद्द हो जाएगा रोमन रेंस और ओबा फेमी का मुकाबला?

Roman Reigns Dream Match At Risk
Roman Reigns Dream Match At Risk (Source: Google)

हाल ही में निक खान ने अनाउंसमेंट करी थी कि रेसलमेनिया 43 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके बाद रेसलिंग ऑब्जर्बर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने रिपोर्ट दी थी कि कंपनी रोमन रेंस और ओबा फेमी के बीच मैच कराने की प्लानिंग बना रही है, क्योंकि फेमी को कंपनी का आने वाले समय का बड़ा स्टार माना जा रहा है।

Roman Reigns Upcoming Match
Roman Reigns Upcoming Match (Source: Google)

हालांकि, रेसलिंग एक्सपर्ट सैम रॉबर्ट्स ने अपने पॉडकास्ट ‘NotSam Wrestling’ पर एक बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक, ओबा फेमी भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनेंगे, लेकिन कंपनी उन्हें इस पद तक पहुंचाने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। सैम का मानना है कि अगर द रॉक रेसलमेनिया के लिए एवेलेबल रहते हैं, तो कंपनी प्राइयोरिटी के तौर पर रोमन रेंस का मुकाबला द रॉक के साथ ही बुक करेगी। ऐसी सिचुएशन में रोमन और फेमी के बीच होने वाले मोस्ट अवेटेड मैच को फिलहाल रद्द या आगे के लिए टालना पड़ सकता है।

द रॉक की वापसी और सऊदी अरब का मेगा इवेंट

Comeback Of The Rock
Comeback Of The Rock (Source: Google)

द रॉक ने खुद सिग्नल दिए हैं कि वो अगले साल होने वाले रेसलमेनिया का हिस्सा बनेंगे, हालांकि उन्होंने अपने सटीक रोल के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है। साथ ही, उन्होंने सऊदी अरब में होने वाले शो को लेकर भी भारी एक्साइमेंट दिखाया है। अब क्योंकि डब्लूडब्ल्यूई (WWE) ने सऊदी अरब के साथ एक बड़ी डील साइन की है, ऐसे में वहां द रॉक का रिंग में उतरना कंपनी के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

फैंस को करना होगा लंबे ड्रीम मैच का इंतजार?

Dream Match Date
Dream Match Date (Source: Google)

रोमन रेंस और द रॉक के बीच एक सिंगल्स ड्रीम मैच देखने का इंतजार फैंस बरसों से कर रहे हैं। साल 2024 में भी यह मुकाबला तय माना जा रहा था, लेकिन कोडी रोड्स की एंट्री के कारण प्लान बदलना पड़ा था। हालांकि पिछले रेसलमेनिया में रोमन और रॉक ने साथ मिलकर जरूर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या अगले साल फैंस को आखिरकार रोमन रेंस वर्सेस द रॉक का ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिलता है या नहीं।

Read More: WWE Money In The Bank: रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला तय, ट्रिपल एच ने किया ऑफिशियल ऐलान

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।