WWE के अगले बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट ‘मनी इन द बैंक’ को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। मेंस और वुमेंस लैडर मैचों के लिए क्वालिफाइंग मुकाबले जारी हैं, हालांकि इसी बीच सबसे बड़ी खबर ये सामने आई है कि रोमन रेंस इस इवेंट के दौरान एक्शन में नजर आएंगे। कंपनी के मेन कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर उनके ब्लॉकबस्टर मैच की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है।
मेक्सिको में रोमन रेंस ने किया टाइटल रिटेन

हाल ही में WWE रॉ का एपिसोड मैक्सिको में आयोजित हुआ, जहां रोमन रेंस ने पेंटा के खिलाफ अपने टाइटल का शानदार बचाव किया। दोनों के बीच एक बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसे फैंस ने साल का बेस्ट मैच बताया। हालांकि मैच के आखिर में रेंस ने बड़ी मुश्किल से अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। इसी के साथ एरीना में मौजूद फैंस ने रेंस को जमकर ‘बू’ यानी कि लूज़र होने का सिग्नल किया, जिसका उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब भी दिया।
एलए नाइट का अटैक और रोमन का बयान

हालांकि मैच के बाद जब रोमन रेंस अपनी जीत का जश्न मना रहे थे, तब एलए नाइट ने अचानक एंट्री की और रेंस को अपना खतरनाक ‘बीएफटी’ मूव लगा दिया। इस जोरदार हमले से रेंस की हालत खराब हो गई और नाइट ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप उठाकर अपने इरादे साफ कर दिए।
इसके बाद बैकस्टेज जाते वक्त रोमन रेंस ने कैमरे की तरफ देखकर ऐलान किया कि वह मनी इन द बैंक में नाइट को टाइटल मैच देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, ताकि वो उन्हें हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटा सकें। इसके बाद जनरल मैनेजर एडम पीयर्स और ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया के जरिए इस मुकाबले को ऑफिशियल कर दिया।
चैंपियन के रूप में रोमन का शानदार सफर

रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने के बाद से रोमन रेंस का बतौर चैंपियन प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने जेकब फाटू और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों को हराने के बाद हाल ही में पेंटा को मात दी है। ऐसे में अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या एलए नाइट अपने करियर की पहली वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतकर रोमन और उनकी ब्लडलाइन को खत्म करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।
Read More: WWE Raw Results: मेक्सिको सिटी में रोमन रेंस ने किया टाइटल डिफेंड, जानिए Raw के सभी नतीजे


Download Android App
Download iOS App




