रे मिस्टीरियो का सेगमेंट
View this post on Instagram
Raw की शुरुआत रे मिस्टीरियो ने की। उन्होंने मेक्सिको सिटी में मौजूद फैंस को ग्रीट किया और उनकी जमकर तारीफ की। इसके बाद स्टैफनी वकेर रिंग में पहुंचीं। हालांकि, लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने सेगमेंट में दखल देकर माहौल बदल दिया। डॉमिनिक ने रे मिस्टीरियो को मैच के लिए चुनौती दी, लेकिन चोट की वजह से रे को मुकाबले के लिए क्लियरेंस नहीं मिला था। ऐसे में एल ग्रांडे अमेरिकानो ने रे की जगह मुकाबला करने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद एडम पीयर्स ने एल ग्रांडे अमेरिकानो और स्टैफनी वकेर वर्सेस लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो का मिक्स्ड टैग टीम मैच बुक कर दिया।
एल ग्रांडे अमेरिकानो और स्टैफनी वकेर vs लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो
View this post on Instagram
चारों सुपरस्टार्स के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। एल ग्रांडे अमेरिकानो और स्टैफनी वकेर की जोड़ी जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन जजमेंट डे ने मैच में दखल देकर सब कुछ बदल दिया। जजमेंट डे के मेंबर्स ने रे मिस्टीरियो, एल ग्रांडे अमेरिकानो और स्टैफनी वकेर पर हमला कर दिया। इसके चलते मुकाबला डिसक्वालिफिकेशन के जरिए खत्म हुआ।
ऑस्टिन थ्योरी vs बिग केस vs जे’वॉन इवांस
View this post on Instagram
मनी इन द बैंक में जगह बनाने के लिए ऑस्टिन थ्योरी, बिग केस और जे’वॉन इवांस के बीच ट्रिपल थ्रेट मुकाबला हुआ। तीनों सुपरस्टार्स ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। मैक्सिन डुप्री ने मुकाबले के दौरान थ्योरी की मदद करने की कोशिश की, लेकिन आखिर में जे’वॉन इवांस ने ओजी कटर लगाकर जीत हासिल कर ली।
चैड गेबल vs ड्रैगन ली — इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप
View this post on Instagram
इसके बाद इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चैड गेबल और ड्रैगन ली आमने-सामने आए। दोनों ने अपने-अपने अंदाज में शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले में हाई-फ्लाइंग एक्शन देखने को मिला। हालांकि आखिर में ड्रैगन ली चैड गेबल के एंकल लॉक में फंस गए। इस होल्ड से निकलने में नाकाम रहने के बाद ड्रैगन ली ने टैप आउट कर दिया। फिर मैच के बाद दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे के प्रदर्शन का सम्मान किया।
बेली ने लायरा वैल्किरिया को दी चेतावनी
View this post on Instagram
शो के दौरान बेली का एक वीडियो पैकेज भी ब्रॉडकास्ट किया गया। इसमें उन्होंने लायरा वैल्किरिया को वॉर्निंग देते हुए अपनी दुश्मनी को और साफ किया।
केलानी जॉर्डन vs लोला वाइस vs राकेल रोड्रिगेज
रोमन रेंस vs पेंटा एल जीरो एम — WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप
View this post on Instagram
Raw का सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस और पेंटा एल जीरो एम के बीच WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ। मेक्सिको सिटी में मौजूद फैंस पेंटा को जोरदार सपोर्ट दे रहे थे और उन्होंने रोमन रेंस को कड़ी चुनौती भी दी। पेंटा ने मुकाबले में कई शानदार मूव्स के जरिए रोमन को परेशान किया, लेकिन आखिर में ट्राइबल चीफ ने अपने एक्सपीरिएंस का इस्तेमाल किया। रोमन ने पहले सुपरमैन पंच लगाया और इसके बाद स्पीयर मारकर पेंटा को पिन कर दिया। इस जीत के साथ रोमन रेंस ने अपनी WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप को सक्सेसफुली डिफेंड कर लिया। हालांकि, पेंटा को सपोर्ट कर रहे मेक्सिकन फैंस के लिए यह नतीजा निराशाजनक रहा।
Raw के मेन रिज़ल्ट एक नजर में



Download Android App
Download iOS App




