Sawan me Shivling par Kya Chadhaye: सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। इसीलिए, भगवान शिव का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए यह महीना बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है। वर्ष 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के दौरान शिवलिंग पर विशेष वस्तुएं चढ़ाने से महादेव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि अलग-अलग चीजें अर्पित करने से अलग-अलग लाभ मिलते हैं। हालांकि, कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाना पूरी तरह से मना है। आइए, जानें कि सावन में क्या चढ़ाएं और क्या नहीं।
शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए? (Sawan me Shivling par Kya Chadhaye)

- गेहूं: गेहूं चढ़ाने से योग्य संतान की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।
- आंक (मदार) के फूल: आंक के फूल चढ़ाने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं और मोक्ष का द्वार खुलता है।
- चावल: शिवलिंग पर बिना टूटे हुए कच्चे चावल अर्पित करने से घर में धन-दौलत और सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।
- काला तिल: तिल चढ़ाने से व्यक्ति के पाप, दोष और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
- जौ: शिवलिंग पर जौ चढ़ाने से जीवन में काफी समय से चली आ रही पुरानी परेशानियां और रुकावटें समाप्त होती हैं।
- जल: शिवलिंग पर जल अर्पित करने से घर के सदस्यों को गंभीर बीमारियों से राहत मिलता है।
- गंगाजल: गंगाजल से अभिषेक करने से मनुष्य को दुनिया के सभी सुख तो मिलते ही हैं, साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।
- मीठा दूध: दूध में थोड़ी चीनी मिलाकर चढाने से बच्चों की बुद्धि तेज होती है।
- गन्ने का रस: गन्ने का रस चढ़ाने से जीवन में सभी प्रकार के सुख, ऐशो-आराम और खुशहाली प्राप्त होती है।
- शहद: शिवलिंग पर शहद लगाने से स्वास्थ्य लाभ होता है और पुरानी बीमारियों (जैसे मधुमेह या सांस संबंधी समस्या) में सुधार होता है।
- शुद्ध देसी घी: शुद्ध घी अर्पित करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर बलवान होता है।
- शमी के पत्ते: शमी पत्र अर्पित करने से हर तरह के दुखों, संकटों और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
सावन में शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए? (Sawan me Shivling par Kya Nahi Chadhaye)

धर्म ग्रंथों के अनुसार, शिवलिंग की पूजा करते समय कुछ चीजों का प्रयोग करना अशुभ माना जाता है। इसलिए इन वस्तुओं को चढ़ाने से बचना चाहिए। आइए, जानें वे कौन सी चीजें हैं-
- तुलसी और शंख: तुलसी और शंख भगवान विष्णु को प्रिय हैं, इसलिए शिवलिंग पर इनका प्रयोग मना है।
- केतकी का फूल: पौराणिक कथा के अनुसार, शिवजी ने केतकी के फूल को श्राप दिया था। इसलिए, शिवलिंग पर इन्हें न चढ़ाएं।
- लाल फूल और चमेली: इन फूलों का उपयोग देवी पूजन में होता है, इसलिए इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित माना जाता है।



Download Android App
Download iOS App




