राजस्थान के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस रोडवेज को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नई बसों की पहले पूजा-अर्चना की गई और उसके बाद अलग-अलग डिपो के लिए रवाना किया गया। इन बसों में एक तरफ ३ोर दूसरी तरफ 2-2 सीटें रहेंगी। आइए जानते हैं, इस बस के बारे में खास बातें…
इस नई बस में क्या-क्या फीचर्स हैं?
- सभी बसें BS-VI मानक इंजन से लैस हैं, ताकि पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचें।
- यात्रियों के फोन चार्ज करने के लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और रूट देखने के लिए LED गंतव्य डिस्प्ले बोर्ड दिए गए हैं।
- बसों के सुचारू संचालन के लिए इनमें इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) लगाई गई है।
- बस की लोकेशन का हर पल पता लगाने के लिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (VLTS) लगाया गया है।
- महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर बस में पैनिक बटन दिया गया है।
- यात्रियों और बस की सुरक्षा के लिए हर बस में दो सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं।
22 डिपो से बसों को किया गया रवाना
राजस्थान की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार बस सेवा को और आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए काम कर रही है। इन नई बसों के आने से राजस्थान के अलग-अलग जिलों के बीच सफर आसान हो जाएगा।
#WATCH जयपुर(राजस्थान): उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राजस्थान रोडवेज में 144 नई बसें जोड़ने पर कहा, “मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करना चाहूंगा। रोडवेज बेडे़ में 2.5 साल में 1000 नई बसें दी गई हैं। सारी आधुनिक सुविधाओं के साथ हम रोडवेज बसें उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे… pic.twitter.com/TXjceJfvgP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
रोडवेज ने इन नई बसों को 22 डिपो में भेजा है, जिससे रुट्स पर बस सेवाएं मजबूत होंगी। इससे उन इलाकों के यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी, जहां पहले कम बसों की वजह से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था।


Download Android App
Download iOS App




