Netflix पर छाई नई रोमांटिक वेब सीरीज, रिलीज के 24 घंटे में बनी नंबर-1, IMDb पर भी मिली शानदार रेटिंग

Summary :

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' ने महज 24 घंटे में दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना ली और ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई। दिव्य प्रकाश दुबे की बेस्ट सेलर किताब पर आधारित यह रोमांटिक ड्रामा रिश्तों, प्यार और भावनाओं की कहानी पेश करती है। विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की शानदार एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिल रही है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नई रोमांटिक वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। रिलीज के महज 24 घंटे के अंदर यह सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है और इसने कई पॉपुलर शोज़ को पीछे छोड़ दिया है। प्यार, रिश्तों और इमोशन्स से भरपूर यह सीरीज एक चर्चित बेस्ट सेलर ‘नोवल’ पर बेस्ड है।

रिलीज के साथ ही मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी

Musafir Cafe On Neflix
Musafir Cafe On Neflix (Source: Google)

24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई ‘मुसाफिर कैफे’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के एक दिन के अंदर ही इसने ट्रेंडिंग चार्ट में पहली पोजीशन हासिल कर ली है। इतना ही नहीं, इसने पॉपुलर रिएलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

बेस्ट सेलर नोवल से प्रेरित है कहानी

Musafir Cafe Inspired By Popular Novel
Musafir Cafe Inspired By Popular Novel (Source: Google)

यह वेब सीरीज लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के लगभग 10 साल पहले पॉपुलर हुए चर्चित नोवल ‘मुसाफिर कैफे’ पर बेस्ड है। किताब को रीडर्स ने खूब पसंद किया था और जब इसे वेब सीरीज के तौर पर बनाने की अनाउंसमेंट हुई, तभी से दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट था।

IMDb पर भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

Musafir Cafe Rating On IMBD
Musafir Cafe Rating On IMBD (Source: Google)

दर्शकों के साथ-साथ क्रीटिक्स ने भी इस सीरीज की तारीफ की है। IMDb पर इसे 7.1 की रेटिंग मिली है, सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना ने लीड रोल निभाए हैं। जिनकी अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है।

लव ट्रायंगल पर बेस्ड है कहानी

Musafir Cafe Story
Musafir Cafe Story (Source: Google)

सीरीज की कहानी चंदर नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका रोल विक्रांत मैसी ने निभाया है। चंदर पहले सुधा से प्यार करता है, लेकिन दोनों का रिश्ता टूट जाता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में प्रीति की एंट्री होती है। कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब चंदर की पुरानी लवर सुधा एक बार फिर उसकी जिंदगी में लौट आती है, जिससे तीनों के रिश्तों में नया स्ट्रगल शुरू हो जाता है।

रिश्तों की सादगी ने जीता दर्शकों का दिल

Musafir Cafe Release Date
Musafir Cafe Release Date (Source: Google)

एक्शन और सस्पेंस से अलग यह रोमांटिक ड्रामा रिश्तों की गहराई, इमोशन्स और जिंदगी के ठहराव को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करता है। यही वजह है कि वीकेंड पर दर्शक इस हल्की-फुल्की लेकिन दिल को छू लेने वाली सीरीज को खूब पसंद कर रहे हैं। अगर आप रोमांटिक और इमोशनल कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो ‘मुसाफिर कैफे’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।

Read More: Jennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल संग रचाई शादी, वेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।