Tuesday Puja Importance: मंगलवार के दिन राम भक्त हनुमान की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती है। पवनपुत्र हनुमान अपने भक्तों के सारे कष्टों को हर लेते हैं। इसके अलावा धार्मिक मान्यता यह भी है कि मंगलवार के दिन मारुति नंदन की पूजा से इंसान शनि के प्रकोप से भी बच जाता है। ऐसे में ज्योतिष इस बात की सलाह देते हैं कि मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए। साथ ही ज्योतिष यह भी सलाह देते हैं कि इस दिन क्या न करें।
Tuesday Puja Importance: हनुमान जी के नाराज होने के संकेत

अगर हनुमान जी नाराज हो जाते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में कुछ स्पष्ट संकेत देखने को मिलते हैं।
- घर में दरिद्रता, कलह, और परिवार के बीच मनमुटाव बढ़ जाता है।
- छोटे-छोटे रोग भी बड़े रूप ले सकते हैं।
- यदि सपने में आपको क्रोधित बंदर दिखाई दे, तो इसका अर्थ है कि हनुमान जी आपसे नाराज हैं।
- इन संकेतों को पहचानकर व्यक्ति को तुरंत हनुमान जी से क्षमा प्रार्थना करनी चाहिए और पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए।
Mistakes To Avoid On Tuesday: मंगलवार को ये गलतियां न करें

- उधार न दें: मंगलवार के दिन किसी को उधार देने से आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।
- दूध से बनी चीजों का भोग न लगाएं: हनुमान जी को दूध से बनी चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से वो नाराज हो सकते हैं।
- हनुमान चालीसा का सही से पाठ करें: हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का पाठ करते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। अनियमितता से हनुमान जी नाराज हो सकते हैं।
- गलत कार्यों से बचें: मंगलवार को कोई भी गलत काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह हनुमान जी को नाराज कर सकता है।
हनुमान जी को प्रसन्न कैसे करें?
- यदि हनुमान जी नाराज हो जाते हैं, तो उनसे मंत्र उच्चारण, हनुमान चालीसा का पाठ, और प्रार्थना द्वारा क्षमा मांगें।
- उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से पूजा करें, जिससे वे प्रसन्न होकर आपके सभी संकटों को हर लेंगे।
- हनुमान जी की कृपा से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं, इसलिए उनकी नाराजगी से बचना और उनके बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए।
Also Read: ‘श्रीगुरु चरन सरोज रज’ संकटों का नाश और सुखों की प्राप्ति! यहां देखें Hanuman Chalisa Lyrics


Download Android App
Download iOS App




