Tulsi Vivah 2025 Bhog Items: हिन्दू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी देवउठनी एकादशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम (भगवान विष्णु के रूप) का विवाह करवाया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि इस शुभ अवसर पर तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। यह दिन न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भक्ति, प्रेम और समर्पण का प्रतिक भी है। इस दिन लोग अपने घरों में पूजा-अर्चना करते हैं और सात्विक भोजन का भोग लगाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि भोग में क्या-क्या चीजें अर्पित करें।
Tulsi Vivah 2025 Me Kya Bhog Lagaye: भोग में अर्पित करें ये चीजें
1. पूरी और हलवा

भारतीय शादियां बिना पूरी और हलवे के भोज के अधूरी है। तुलसी विवाह के दिन हलवा और पूरी बनाकर तुलसी माता और शालिग्राम को भोग लगाएं, उसके बाद भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटे।
2. नारियल और केले का प्रसाद

तुलसी विवाह में नारियल और केले का विशेष महत्व है। यह फल पवित्रता और समृद्धि का प्रतिक माने जाते हैं। तुलसी विवाह के दिन इन फलों को अर्पित करने से रिश्तों में मधुरता, घर में सकारात्मकता और समृद्धि आती है।
3.मखाना खीर

तुलसी विवाह में मखाना खीर, एक पारंपरिक प्रसाद है। ये खीर मखाना, दूध और चीनी से बनाई जाती है, जो समृद्धि और सौभाग्य का प्रतिक है। इसके साथ ही मखाना एक सात्विक सामग्री है, जो पवित्र अनुष्ठानों के शुभ माना जाता है। तुलसी विवाह पर इस खीर को बनाकर भोग लगाएं, उसके बाद सभी लोगों में बांटें।
4. पंचामृत

पंचामृत, जो पांच चीजों- दूध, दही, घी, शहद और चीनी से बना पवित मिश्रण है। इसके साथ इसमें तुलसी का पत्ता भी जरूर शामिल किया जाता है। यह भगवान विष्णु संबंधित सभी अनुष्ठानों में जरुरी प्रसाद है। तुलसी विवाह के दौरान तुलसी माता और शालिग्राम को पंचामृत अर्पित किया जाता है।
5. मालपुआ

तुलसी विवाह में मालपुआ चढ़ाना भी काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि ये भगवान विष्णु को प्रिय है। इस भोग को चढ़ाने के बाद भक्तों में बांटे, इससे वैवाहिक सुख और समृद्धि आती है।


Download Android App
Download iOS App




