इस आरती बिना अधूरा है श्री वैभव लक्ष्मी माता का व्रत और पूजन, यहां देखें लिरिक्स

Summary :

Vaibhav Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान से ‘वैभव लक्ष्मी’ की पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन श्रद्धापूर्वक वैभव लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। लक्ष्मी कृपा पाने के लिए पूजा के साथ-साथ मां लक्ष्मी की आरती करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। यहां देखें वैभव लक्ष्मी जी आरती की लिरिक्स। Vaibhav Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: श्री वैभव लक्ष्मी माता जी की आरती ओम…

Vaibhav Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान से ‘वैभव लक्ष्मी’ की पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन श्रद्धापूर्वक वैभव लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। लक्ष्मी कृपा पाने के लिए पूजा के साथ-साथ मां लक्ष्मी की आरती करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। यहां देखें वैभव लक्ष्मी जी आरती की लिरिक्स।

Vaibhav Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: श्री वैभव लक्ष्मी माता जी की आरती

Vaibhav Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
Vaibhav Lakshmi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi (Source: Social Media)
ओम जय वैभव लक्ष्मी माता, मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
भक्तों के हितकारिनी सुख वैभव दाता।।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
वैभव लक्ष्मी मां का नाम जो लेता, सब सुख संपत्ति पाता।
मैया अन्न धन सब पाता, दुख दारिद्र मिट जाता, मनवांछित फल पाता।।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
भक्तों की हितकारिनी, सुख आनंद करनी।
जो भी तुमको ध्याता, सब सदगुण पाता।।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता ।
तू है जग की माता, जग पालक रानी।
हाथ जोड़ गुण गाते, जग के सब प्राणी।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
तेरी शरण जो आता, मैया भक्ति तेरी पाता।
मां तेरी ममता पा के, अंत स्वर्ग जाता।।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माताओम जय वैभव लक्ष्मी माता, मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
भक्तों के हितकारिनी सुख वैभव दाता।।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।

Vaibhav Lakshmi Ji Mantra: वैभव लक्ष्मी मंत्र

Vaibhav Lakshmi Ji Mantra
Vaibhav Lakshmi Ji Mantra (Source: Social Media)
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती॥

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।