Vaibhav Lakshmi Vrat Katha: खुशहाली और तरक्की पाने के लिए शुक्रवार को रखें वैभव लक्ष्मी व्रत, यहां पढ़ें पौराणिक कथा

Summary :

Vaibhav Lakshmi Vrat Katha in Hindi: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी विशेष पूजा के लिए समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है, जिसमें वैभव लक्ष्मी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को स्त्री और पुरुष कोई भी कर सकता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में सुख, शांति और धन-समृद्धि आती है। इस दिन सफेद फूल और सफेद चंदन से देवी की पूजा की जाती है और खीर का भोग लगाया जाता है। साथ ही, श्रद्धापूर्वक वैभव लक्ष्मी व्रत कथा का पाठ किया जाता है। Vaibhav Lakshmi Vrat Katha in…

Vaibhav Lakshmi Vrat Katha in Hindi: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी विशेष पूजा के लिए समर्पित होता है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है, जिसमें वैभव लक्ष्मी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को स्त्री और पुरुष कोई भी कर सकता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में सुख, शांति और धन-समृद्धि आती है। इस दिन सफेद फूल और सफेद चंदन से देवी की पूजा की जाती है और खीर का भोग लगाया जाता है। साथ ही, श्रद्धापूर्वक वैभव लक्ष्मी व्रत कथा का पाठ किया जाता है।

Vaibhav Lakshmi Vrat Katha in Hindi: वैभव लक्ष्मी व्रत कथा

Vaibhav Lakshmi Vrat Katha
Vaibhav Lakshmi Vrat Katha (Source: Social Media)

वैभव लक्ष्मी व्रत की पौराणिक कथा के अनुसार, एक शहर में लोग नैतिक मूल्यों से दूर होकर गलत रास्तों पर चलने लगे थे, लेकिन उसी शहर में शीला और उसका पति बहुत ही धार्मिक और संतोषी स्वभाव के थे। वे सादगी से अपना जीवन बिता रहे थे, जिससे लोग उनकी काफी सराहना करते थे।

समय बीतने के साथ शीला का पति बुरे दोस्तों के चक्कर में पड़ गया और जल्दी अमीर बनने के लालच में जुआ-शराब जैसी बुरी आदतों का शिकार हो गया। देखते ही देखते उसकी सारी संपत्ति खत्म हो गई और वे कंगाली की हालत में आ गए।

शीला ने अपना सारा दुःख भगवान पर छोड़ दिया और धैर्य के साथ समय बिताने लगी। ए4क दिन उनके घर एक वृद्ध महिला आईं, जिनके चेहरे पर अद्भुत तेज था। उन्हें देखते ही शीला को बहुत शांति मिली। शीला ने उन्हें अपनी पूरी व्यथा सुनाई।

मांजी ने शीला को समझाया कि यह उनके कर्मों का फल है, लेकिन अब उनके अच्छे दिन आने वाले हैं। उन्होंने शीला को माता लक्ष्मी का वैभव लक्ष्मी व्रत करने की सलाह दी और पूरी विधि समझाई। जब शीला ने आंखें खोलीं, तो मांजी गायब थीं, शीला समझ गई कि वे साक्षात लक्ष्मी माता ही थीं।

अगले शुक्रवार से ही शीला ने पूरी श्रद्धा के साथ व्रत शुरू किया। इसका असर तुरंत देखने को मिला; उसके पति का स्वभाव बदलने लगा और धीरे-धीरे घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी।

शीला ने 21 शुक्रवार तक पूरे नियम से व्रत रखा और अंतिम शुक्रवार को उद्यापन किया। उसने दूसरी महिलाओं को भी यह व्रत करने के लिए कहा। माता लक्ष्मी की कृपा से शीला का जीवन फिर से सुख-समृद्धि से भर गया और उसके पति ने भी गलत आदतें छोड़कर मेहनत करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- धन, स्वास्थ्य और करियर में आएगा उछाल! पापमोचनी एकादशी पर करें ये 5 अचूक उपाय

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।