धन, स्वास्थ्य और करियर में आएगा उछाल! पापमोचनी एकादशी पर करें ये 5 अचूक उपाय

Summary :

Papmochani Ekadashi 2026 Ke Upay: चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहते हैं। माना जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करते हैं, उनके सभी जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप मिट जाते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, एकादशी तिथि 14 मार्च की सुबह 8:10 बजे शुरू होगी और 15 मार्च की सुबह 9:16 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, सूर्योदय के समय जो तिथि होती है, उसी को माना जाता है, इसलिए पापमोचनी एकादशी का…

Papmochani Ekadashi 2026 Ke Upay: चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहते हैं। माना जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करते हैं, उनके सभी जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप मिट जाते हैं। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, एकादशी तिथि 14 मार्च की सुबह 8:10 बजे शुरू होगी और 15 मार्च की सुबह 9:16 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, सूर्योदय के समय जो तिथि होती है, उसी को माना जाता है, इसलिए पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च (रविवार) को रखना सबसे सही है।
मान्यता है कि इस दिन कुछ विषेश उपाय करने से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं और भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। आइए जानें वो कौन से उपाय हैं, जो इस दिन करने चाहिए।

Papmochani Ekadashi 2026 Ke Upay: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये उपाय

Papmochani Ekadashi 2026 Upay
Papmochani Ekadashi 2026 Upay (Source: Social Media)

1. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एकादशी पर 11 गोमती चक्र एक पीले कपड़े पर रखें। ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए इनकी पूजा करें। इसके बाद 5 चक्र घर की तिजोरी में, 5 ऑफिस या दुकान की तिजोरी में रखें और एक चक्र को उसी कपड़े में लपेटकर घर के मंदिर में रख दें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।

2. अटका हुआ पैसा पाने के लिए

Papmochani Ekadashi 2026
Papmochani Ekadashi 2026 (Source: Social Media)

अगर आपका पैसा कहीं फंस गया है, तो एकादशी की शाम को एक गोमती चक्र लें। घर के बाहर किसी खाली जगह पर भगवान विष्णु का नाम लेकर इसे जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दें और उनसे अपना पैसा वापस मिलने की प्रार्थना करें।

3. बेहतर स्वास्थ्य के लिए

अच्छी सेहत के लिए एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तुलसी माता की सात बार परिक्रमा करें। इससे घर में सकारात्मकता आएगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

4. वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए

पति-पत्नी के बीच झगड़े या परेशानी हो, तो एकादशी के दिन विष्णु जी के सामने बैठकर ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र की एक माला जपें। पास में गुड़ और लाल फूल मिला हुआ जल का लोटा रखें। पूजा के बाद इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें और अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करें।

Disclaimer: यहां बताई गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- राम नवमी 2026 पर करें ये 6 विशेष उपाय, बसरेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।