Ram Navami 2026 Ke Upay: हिंदू धर्म में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि बहुत पवित्र मानी जाती है। इस दिन को भगवान श्री राम का जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिसे राम नवमी कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार राम नवमी की तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे शुरू हो जाएगी। यह पूजा के लिए सबसे अच्छा समय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस खास दिन कुछ विषेश उपाय करके प्रभु श्री राम की असीम कृपा प्राप्त होती है।
Ram Navami 2026 Ke Upay: राम नवमी पूजा के उपाय

- हिंदू धर्म में भगवान को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका व्रत रखना है। राम नवमी का व्रत पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
- भगवान राम का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें पीले फूल, पीले कपड़े और पीले चंदन का तिलक लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी काम सफल होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
- यदि आप जीवन में बहुत परेशानियों या संकटों से घिरे हैं, तो राम नवमी के दिन ‘श्री राम रक्षा स्तोत्र’ का पाठ जरूर करें। इससे हर मुश्किल से लड़ने की शक्ति मिलती है।
- यदि आप संतान सुख पाना चाहते हैं, तो राम नवमी के दिन भगवान राम के बाल रूप की पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से श्री राम जैसी आज्ञाकारी संतान का आशीर्वाद मिलता है।
- इस दिन भगवान राम को तुलसी की माला चढ़ाएं और श्री रामचरितमानस के ‘बालकांड’ का पाठ करें। कहते हैं कि इससे प्रभु राम जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर इच्छा पूरी करते हैं।
- भगवान राम की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे, इसके लिए राम नवमी के दिन विधि-विधान से पूजा करें और तुलसी की माला से नीचे दिए गए किसी भी एक मंत्र का जाप करें
- ॐ श्री रामाय नमः
- श्री रामचन्द्राय नमः
- श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।
Ram Navami 2026 Mahatva: राम नवमी का महत्व

चैत्र शुक्ल नवमी पर मनाया जाने वाला रामनवमी का त्योहार भगवान श्री राम के जन्मोत्सव और चैत्र नवरात्रि के समापन के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। यह पर्व हमें श्री राम के मर्यादित जीवन और उनके त्याग, प्रेम और धर्म के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।


Download Android App
Download iOS App




