झांसी, 13 मार्च (आईएएनएस)। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि मैंने यह बात कल भी कही थी और आज फिर दोहराता हूं। चाहे राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव, दोनों ही राष्ट्र के प्रति गैर-जिम्मेदार नेता हैं। ईरान युद्ध के कारण दुनिया वैश्विक ऊर्जा के संकट का सामना कर रही है।
केशव मौर्य ने कहा कि ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केद्र सरकार द्वारा गैस, डीजल और पेट्रोल की कमी को दूर करने के लिए उच्चस्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा देश में दहशत फैलाने के प्रयास निंदनीय हैं। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं और उन्हें ऐसे कृत्यों से बचने की चेतावनी देता हूं।
उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। सरकार वैकल्पिक विकल्पों पर भी विचार कर रही है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि न तो उद्योग और न ही व्यावसायिक गतिविधियां ठप हों और न ही वाणिज्यिक या घरेलू उपयोग के लिए गैस की कोई कमी न हो। जानकारी के मुताबिक मध्य पूर्व से ईंधन ला रहा एक जहाज भारतीय तिरंगा फहराते हुए मुंबई पहुंचा, यहां तक कि उस क्षेत्र से भी गुजरा जहां अन्य देशों के जहाज नहीं जा सकते। इसके चलते देश में गैस, डीजल या पेट्रोल की कोई कमी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान ऐसी चुनौतियां उत्पन्न होती हैं लेकिन देश ने कोविड काल के दौरान या इजरायल-ईरान संघर्ष के दौरान जिम्मेदारी और दृढ़ता से काम किया है। अभी भी स्थिति से निपटने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे कांग्रेस हो या इंडिया गठबंधन से जुड़ी पार्टियां सत्ता के बिना बेचैन हैं।
–आईएएनएस
एसडी/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



