जीवन की बाधाएं और दरिद्रता होगी दूर! वैशाख मासिक जन्माष्टमी पर आजमाएं ये असरदार टोटके

Vaishakh Masik Janmashtami 2026 Upay
Vaishakh Masik Janmashtami 2026 Upay: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की याद में हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को ‘मासिक कृष्ण जन्माष्टमी’ का पर्व मनाया जाता है। वर्ष 2026 में वैशाख माह की यह तिथि 9 अप्रैल, गुरुवार को पड़ रही है।

आध्यात्मिक मान्यता है कि जो भक्त इस दिन पूर्ण निष्ठा के साथ बाल-गोपाल की आराधना करते हैं, उन्हें न केवल आत्मिक शांति प्राप्त होती है, बल्कि उनके जीवन के समस्त संकट कट जाते हैं और सुख-सौभाग्य का आगमन होता है। जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने और सफलता प्राप्त करने के लिए इस शुभ अवसर पर कुछ उपाय लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

Vaishakh Masik Janmashtami 2026 Upay: मासिक जन्माष्टमी के अचूक उपाय

  • माखन-मिश्री का भोग: श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री अत्यंत प्रिय है। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को इसका भोग लगाते समय तुलसी दल (पत्ता) अवश्य शामिल करें। कहा जाता है कि इस उपाय से घर में कभी दरिद्रता नहीं आती और अन्न का भंडार भरा रहता है।
  • पीतांबर और मोरपंख: श्रीहरि के अवतार कृष्ण को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं और उनके मस्तक पर नया मोरपंख लगाएं। यह उपाय पारिवारिक सुख-शांति और सकारात्मकता बढ़ाता है।
  • चांदी की बांसुरी: यदि आपके पेशेवर जीवन या कार्यों में लगातार अड़चनें आ रही हैं, तो इस दिन प्रभु को एक नन्ही चांदी की बांसुरी भेंट करें। पूजन संपन्न होने के बाद इस बांसुरी को अपनी तिजोरी या कार्यस्थल पर रखने से धन और उन्नति के मार्ग खुलते हैं।
  • कामधेनु की प्रतिमा: इस विषेश दिन घर में पीतल की बनी गाय और बछड़े की मूर्ति लाना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इससे न केवल संतान सुख की बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि यह पितृ दोष के प्रभाव को कम करने में भी सहायक होता है।
  • सफलता के लिए सिद्ध मंत्र: पूजन के समय इन मंत्रों का 108 बार का जाप करना विशेष फलदायी माना जाता है- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” और “क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा”।

यह भी पढ़ें-सुख-समृद्धि और शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार को कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा? जानें विधि, मंत्र और जरूरी नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।