इंदौर में 1 साल के मासूम के मुंह में घुसी जिंदा मछली, गले के अंदर फड़फड़ाती रही, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

Summary :

3-Inch Fish in Toddler Throat: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साल के बच्चे के गले में जिंदा मछली फंसने से उसकी सांसें अटक गई। गले में जिंदा मछली से बच्ची की जान पर बन आई और वह तड़प रहा था। परिजन उसके एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका तुरंत ऑपरेशन कर जान बचाई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसके गले से करीब 3 इंच की गोरामी मछली को बाहर निकाला। फ़िलहाल बच्चा अब खतरे से बाहर है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला… 3-Inch Fish in Toddler Throat:…

3-Inch Fish in Toddler Throat: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साल के बच्चे के गले में जिंदा मछली फंसने से उसकी सांसें अटक गई। गले में जिंदा मछली से बच्ची की जान पर बन आई और वह तड़प रहा था। परिजन उसके एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका तुरंत ऑपरेशन कर जान बचाई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसके गले से करीब 3 इंच की गोरामी मछली को बाहर निकाला। फ़िलहाल बच्चा अब खतरे से बाहर है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

3-Inch Fish in Toddler Throat: बच्चे के गले में ऐसे फंसी जिंदा मछली

3-Inch Fish in Toddler Throat
3-Inch Fish in Toddler Throat (Source: Social Media)

बच्चों के परिजनों के अनुसार, घर में फिश एक्वेरियम में परिवार ने मछली रखी हुई है। परिवार की महिलाएं एक्वेरियम की सफाई कर रही थी। इस दौरान उन्होंने मछलियों को एक्वेरियम से निकालकर एक जाली में रख दिया था। पास में ही एक साल का बच्चा कुछ बड़ी आयु वालों बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी एक बड़े बच्चे ने मछली को हाथ में पकड़ा, तो छोटा बच्चा मुह खोलकर जोर-जोर से हंस रहा था। तभी अचानक मछली हाथ से फिसली और 1 वर्षीय बच्चे के मुंह के अंदर जाकर गले में फंस गई।

डॉक्टरों ने ऐसे बचाई बच्चे की जान

ईएनटी विभाग की अध्यक्ष डॉ. यामिनी गुप्ता ने बताया कि ये ऑपरेशन जटिल था। क्योंकि बच्चे के गले के पिछले हिस्से में तीन इंच लंबी और डेढ़ इंच चौड़ी जिंदा गोरामी मछली टक्कर फड़फड़ा रही थी। इस वजह से बच्चा ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहा था। उसकी धड़कने असामान्य थी और मुंह से खून आ रहा था। मछली के गलफड़ों और पंखों की हलचल से बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों की टीम ने दुर्लभ ऑपरेशन कर बच्चे के गले में फंसी करीब 3 इंच लंबी गोरामी मछली को निकाला।

3-Inch Fish in Toddler Throat: विशेषज्ञों ने पेरेंट्स को दी सलाह

ऑपरेशन टीम में डॉ. यामिनी गुप्ता, डॉ. वर्षा राठी, डॉ. प्रेमप्रकाश धुर्वे, डॉ. सुरेंद्र पाल, डॉ. मेघा, डॉ. पूजा तथा निश्चेतना विभाग से डॉ. मोनिका गांधी व उनकी टीम शामिल थी। डॉक्टरों की सूझबूझ से ऑपरेशन करके करीब 3 इंच की गोरामी मछली को बाहर निकाला गया। डॉ. यामिनी गुप्ता ने बताया कि यह मामला चिकित्सा क्षेत्र के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। मध्य भारत में इतनी छोटी उम्र में ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा गया। विशेषज्ञों ने पेरेंट्स को सलाह दी है कि बच्चों को छोटी या जीवित वस्तुओं से दूर रखें, क्योंकि सांस की नली में रुकावट होना जानलेवा हो सकता है।

ALSO READ: कपड़ा प्रेस करने वाले को Income Tax ने थमाया 598 करोड़ का नोटिस, खाते से हुआ करोड़ों के हीरों का खेल; उड़े होश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।