Man Murdered in Forbesganj Araria: बिहार के अररिया से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। गुरुवार को एक युवक ने दूसरे शख्स का गला रेंतकर उसकी गर्दन काट दी, इसके बाद बीच सड़क पर कटे हुए गर्दन को रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के तौर पर हुई है। वह पिकअप वाहन चलाते थे और यार्ड में नियमित रूप से काम करते थे।इस घटना में आरोपी का नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला जिले के फारबिसगंज शहर स्थित मार्केटिंग यार्ड में हुए विवाद की वजह से हुआ।
Man Murdered in Forbesganj Araria: क्या है पूरा मामला?

इस घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी दि है कि मृतक नवी हुसैन और यार्ड में मौजूद एक सत्तू दुकानदार राहुल चौहान के बीच किसी चीज को लेकर विवाद हुआ। दोनों की बहसबाजी देखते-देखते खौफनाक मंजर में पहुंच गया और इस दौरान दुकानदार ने कथित तौर पर नवी हुसैन पर हमला किया। घटना के तुरंत बाद आसपास की भीड़ जुट गई और आरोपी को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। और ऑटो ड्राइवर की गला रेंत दी। फिर आक्रोशित लोगों ने आरोपी दुकानदार को मौके से भागने नहीं दिया और उसे पकड़ लिया।
मौके पर उसकी जमकर पिटाई की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को लोगों के बीच से उसे छुड़ाने में काफी मुश्किल हुई। इसके बाद आरोपी राहुल चौहान की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई, कि उसकी भी मौके पर ही जान चली गई। ये सबकुछ भीड़ ने पुलिस के सामने ही कर डाला। गुरुवार की सुबह हुए इस डबल हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
Man Murdered in Forbesganj Araria: पुलिस मौके पर पहुंची
बता दें कि मौके पर स्थिति बिगड़ने की पुलिस ने अपने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर फारबिसगंज SDM अभय कुमार तिवारी और SDPO मुकेश कुमार साहा, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौके पर पहुंच मामले की जांच में लग गए। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आगे की क़ानूनी कार्रवाई शुरू है।
ALSO READ: सीजफायर के बाद सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी 2.60 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




