Varuthini Ekadashi 2026 Vrat Niyam: हिंदू धर्म में वरुथिनी एकादशी का खास महत्व है। हर एकादशी की तरह यह दिन भी भगवान विष्णु की भक्ति और उपवास के लिए समर्पित है। इस दिन पूरे नियम और श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को 10 हजार सालों तक तपस्या करने जितना फल मिलता है। इतना ही नहीं, यह व्रत रखने से उतना पुण्य मिलता है जितना कन्यादान करने से प्राप्त होता है। इस व्रत के असर से न केवल जीवन में सुख-शांति आती है, बल्कि आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए भी यह दिन बहुत शुभ माना गया है।
इस साल वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल 2026, सोमवार को रखा जाएगा। यह तिथि 13 अप्रैल की रात 01:16 बजे से शुरू होकर 14 अप्रैल की रात 01:08 बजे तक रहेगी। इस दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा की जाती है, जो हमें मुश्किलों से लड़ने की शक्ति देते हैं। इस दिन कुछ कार्य शुभ माने जाते हैं, वहीं कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। आइए जानें वरुथिनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Varuthini Ekadashi Shubh Muhurat: इस दिन क्या शुभ कार्य करें?

- सुबह जल्दी स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
- पूजा के समय पीले रंग के कपड़े धारण करें।
- इस दिन भगवान विष्णु को पीले फल और फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
- गर्मी का मौसम होने के कारण पानी, छाता, चप्पल या मिट्टी के मटके का दान जरूर करें।
- पूरे दिन सबके साथ शांत व्यवहार रखें और किसी का दिल न दुखाएं।
- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं।
- इस दिन रात को जागकर भगवान के भजन या कथा सुनना बहुत शुभ माना जाता है।
Varuthini Ekadashi 2026 Vrat Niyam: इन बातों का खास परहेज रखें
- लहसुन, प्याज या तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- दूसरों की बुराई करने या मन में नफरत लाने से बचें।
- कांसे के बर्तन में खाना खाने और शहद के इस्तेमाल से परहेज करें।
- व्रत का पूरा लाभ पाने के लिए इस दिन चावल का सेवन बिल्कुल न करें।
- किसी भी तरह के झगड़े, बहस या कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें।
- इस दिन नाखून काटना, बाल कटवाना या दाढ़ी बनाना सही नहीं माना जाता।
- दिन में सोने के बजाय अपना समय भगवान विष्णु की भक्ति और ध्यान में लगाएं।


Download Android App
Download iOS App




