Vinayak Chaturthi 2026: आज शोभन योग में करें बप्पा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और सटीक पूजन विधि

Summary :

Vinayak Chaturthi 2026 Puja Vidhi: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सबसे पहले पूजा जाता है और उन्हें दुखों को दूर करने वाला माना जाता है। वैसे तो हर महीने की विनायक चतुर्थी खास होती है, लेकिन वैशाख महीने की चतुर्थी का फल बहुत ज्यादा मिलता है। इस साल यह व्रत आज यानी 20 अप्रैल, सोमवार को है। खास बात यह है कि इस दिन ‘शोभन योग’ भी बन रहा है, जो पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ है। माना जाता है कि इस योग में पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और कामयाबी मिलती है। शोभन योग क्यों खास है? शोभन योग…

Vinayak Chaturthi 2026 Puja Vidhi: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सबसे पहले पूजा जाता है और उन्हें दुखों को दूर करने वाला माना जाता है। वैसे तो हर महीने की विनायक चतुर्थी खास होती है, लेकिन वैशाख महीने की चतुर्थी का फल बहुत ज्यादा मिलता है। इस साल यह व्रत आज यानी 20 अप्रैल, सोमवार को है। खास बात यह है कि इस दिन ‘शोभन योग’ भी बन रहा है, जो पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ है। माना जाता है कि इस योग में पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और कामयाबी मिलती है।

शोभन योग क्यों खास है?

शोभन योग को बहुत अच्छा और भाग्य जगाने वाला माना जाता है। इस समय किए गए पुण्य कामों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस योग में गणेश जी की पूजा करने से जीवन की सारी मुश्किलें खत्म हो जाती हैं और घर में सुख-शांति आती है।

Vinayak Chaturthi 2026 Puja Vidhi: विनायक चतुर्थी पूजन विधि

Vinayak Chaturthi 2026 Puja Vidhi
Vinayak Chaturthi 2026 Puja Vidhi (Source: Social Media)
  • सबसे पहले पूजा घर की सफाई करें और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर रखें।
  • गणेश जी को लाल कपड़ा बिछाकर बैठाएं और उन पर गंगाजल छिड़कें।
  • उन्हें उनकी प्रिय चीजें जैसे दूर्वा (घास), लाल फूल और मोदक या लड्डू चढ़ाएं।
  • दीपक जलाकर पूजा करें और गणेश चालीसा या उनके मंत्रों का जाप करें।
  • पूरे दिन व्रत रखें और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • व्रत के दौरान सात्विक खाना खाएं और मन को शांत रखें।
  • किसी का अपमान न करें और मन में अच्छे विचार रखें।
  • इस दिन गरीब लोगों को लाल फल या अनाज दान में दें।

Vinayak Chaturthi Vrat Mahatav: विनायक चतुर्थी व्रत का महत्व

वैशाख विनायक चतुर्थी का व्रत करने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं। यह व्रत उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिन्हें कामों में बार-बार हार का सामना करना पड़ रहा हो। इसे करने से बुद्धि बढ़ती है और घर में धन-दौलत की कमी नहीं रहती।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।