Apple की अगली प्रीमियम iPhone सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कंपनी सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro लाइनअप लॉन्च कर सकती है। हालांकि Apple की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल हो रही लीक के अनुसार इस बार कंपनी तीन नए मॉडल पेश कर सकती है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Apple के पहले फोल्डेबल iPhone (iPhone Fold Launch) को लेकर हो रही है।
iPhone Ultra बन सकता है सबसे बड़ा सरप्राइज
इस लीक का सबसे दिलचस्प हिस्सा iPhone Ultra है। दावा किया जा रहा है कि यह Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन (iPhone Fold Leaks) हो सकता है।इसकी कीमत 2,399 डॉलर यानी ₹2.05 लाख हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फीचर्स

- फोन खोलने पर 7.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जबकि बाहर 5.3 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है।
- रिपोर्ट के अनुसार इस मॉडल में डायनामिक आइलैंड की जगह पंच-होल कैमरा मिलेगा।
- फोन खुलने के बाद इसकी मोटाई केवल 4.5 मिमी हो सकती है।
- बॉडी में टाइटेनियम और एल्युमिनियम का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।
- इस फोन में फेस आईडी की जगह टच आईडी मिलने का दावा किया गया है।
- पीछे 48MP के दो कैमरे और सेल्फी के लिए दो 24MP कैमरे दिए जा सकते हैं।
- दोनों स्क्रीन को पावर देने के लिए 5800mAh की बैटरी मिलने की चर्चा है।
आ सकते हैं तीन नए मॉडल

- लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज में तीन मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
- इनमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और नया iPhone Ultra शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
- कहा जा रहा है कि कंपनी इस बार अलग-अलग जरूरत वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर ये तीनों डिवाइस ला सकती है।
सभी मॉडल्स में मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
- वायरल जानकारी के अनुसार तीनों स्मार्टफोन में 12GB रैम दी जा सकती है।
- इससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है।
- इसके अलावा सभी मॉडल्स में नया Apple A20 Pro प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है, जो पहले से ज्यादा तेज और पावरफुल हो सकता है।
- बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए Apple C2 मॉडेम चिप मिलने की भी चर्चा है।
- वहीं कुछ एडवांस प्रोसेसिंग के लिए Apple N2 चिप दिए जाने का भी दावा किया जा रहा है।
iPhone 18 Pro में क्या हो सकता है खास?

- लीक के मुताबिक iPhone 18 Pro उन लोगों के लिए हो सकता है जो कॉम्पैक्ट और प्रीमियम फोन पसंद करते हैं।
- इसमें 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलने की संभावना है। स्क्रीन के ऊपर छोटा डायनामिक आइलैंड दिया जा सकता है।
- फोन की बॉडी एल्युमिनियम की हो सकती है और इसकी मोटाई करीब 8.8 मिमी बताई जा रही है।
- कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का फ्यूजन कैमरा, 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
- सेल्फी के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने का दावा है।
- बैटरी 4288mAh की हो सकती है। इसकी संभावित कीमत 1,399 डॉलर बताई जा रही है।
iPhone 18 Pro Max में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी
- जो यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखना या गेम खेलना पसंद करते हैं, उनके लिए iPhone 18 Pro Max बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
- इसमें 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है।
- डिजाइन और बॉडी प्रो मॉडल जैसी ही हो सकती है।
- कैमरा सेटअप भी iPhone 18 Pro जैसा बताया जा रहा है।
- यानी तीन 48MP रियर कैमरे और 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
- इस फोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 1,499 डॉलर हो सकती है।























