मुंबई : बारिश के कारण मिलिंद देवड़ा ने की स्कूल बंद करने की मांग, वर्क फ्रॉम होम की भी पैरवी

Summary :

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई में तेज हवाओं के साथ लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। इससे पूरे शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच शिवसेना के सांसद मिलिंद देवड़ा ने बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिड़े से मौसम को देखते हुए एहतियातन कदम उठाने की मांग की है। मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है, और शहर भर में पेड़ गिरने, भीषण जलभराव, और मौसम संबंधी दुर्घटनाओं की खबरें आ रही हैं। मैं बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिडे़ से आग्रह…

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई में तेज हवाओं के साथ लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। इससे पूरे शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इस बीच शिवसेना के सांसद मिलिंद देवड़ा ने बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिड़े से मौसम को देखते हुए एहतियातन कदम उठाने की मांग की है।

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है, और शहर भर में पेड़ गिरने, भीषण जलभराव, और मौसम संबंधी दुर्घटनाओं की खबरें आ रही हैं। मैं बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिडे़ से आग्रह करता हूं कि वे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूलों और कॉलेजों को तुरंत बंद करने की घोषणा करें। एक भी शैक्षणिक दिन हमारे बच्चों और छात्रों के जीवन को खतरे में डालने लायक नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं नियोक्ताओं से भी अपील करता हूं कि जहां तक ​​संभव हो, कर्मचारियों को स्थिति सुधरने तक घर से काम करने की अनुमति दें, जिससे अनावश्यक यात्रा कम हो और आपातकालीन सेवाओं पर दबाव कम हो। जन सुरक्षा सर्वोपरि है। कृपया अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर के अंदर रहें।

बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश की वजह से पेड़ या उनकी शाखाएं गिरने की 99 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, शॉर्टसर्किट के करीब 13 मामले और दीवार गिरने व जलभराव की छह घटनाएं भी सामने आई हैं।

इससे पहले शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने मुंबई में मैनहोल से जुड़ी घटना के बाद मॉनसून की तैयारियों को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका को अधिक जवाबदेह बनाने की जरूरत है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ऑपरेशन टाइगर से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाना ही उनका लक्ष्य है ताकि सरकार और अधिक प्रभावी ढंग से जनता की समस्याओं का समाधान कर सके।

–आईएएनएस

एमएस/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.