हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनिना में चार से पांच व्यक्तियों ने 19 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण करके उसके साथ बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि यह पीड़िता कॉलेज में पढ़ती है और वह सीबीएसई टॉपर रह चुकी है। 19 साल की युवती को उसकी प्रतिभा के लिए राष्ट्रपति सम्मानित भी कर चुके हैं। यह जानकारी पुलिस ने गुरूवार को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ज़ीरो एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को तलाशने में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि युवती का आरोपियों ने बुधवार को कथित रूप से अपहरण किया। आरोपी एक कार में आये थे और वे युवती को एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां उसे नशीला पेयपदार्थ पिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया गया। आरोपी उसे बाद में हरियाणा के कनिना में एक बस स्टॉप पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि वो कनिना में स्थित अपने कोचिंग सेंटर जा रही थी। रास्ते में तीन युवक उसे रोक कर रास्ता पूछने लगे। इस दौरान उनमें से एक युवक ने उसे पानी ऑफर किया।
हरियाणा के रेवाड़ी स्थित महिला पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार युवती की शिकायत पर एक ‘जीरो प्राथमिकी’ दर्ज कर ली गई है। महेंद्रगढ़ पुलिस अपने क्षेत्र में घटित घटना की जांच कर रही है। युवती यहां के एक गांव की रहने वाली है और वह पढ़ाई में मेधावी बतायी जाती है।


Download Android App
Download iOS App



