हिसार : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में 2 लाख नए बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाएंगे ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ और अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। यह घोषणा उन्होंने आज हिसार जिले के बरवाला की कपास मंडी में आयोजित कपास-किसान धन्यवाद रैली में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए की। उन्होंने बरवाला हलका को 110 करोड़ रुपये की सौगातें दी। इससे पूर्व उन्होंने बरवाला में 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम तथा 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली स्थल तक पहुंचे।
इस दौरान वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ ट्रैक्टर पर सवार थे। मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा की संयोजक टीम ने कपास के फूलों की विशाल माला तथा हल देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व राज्यमंत्री डा. बनवारी लाल सहित अन्य भाजपा नेताओं को भी हल व कपास के फू लों के गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया।
बड़ी खुश खबरी : मोदी सरकार ने राशन कार्ड Ration Card वालों के लिए किया बड़ा ऐलान !
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, मिट्टी कला बोर्ड चेयरमैन कर्णसिंह रानोलिया, कॉन्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, मंडल आयुक्त राजीव रंजन, हिसार रेंज आईजी संजय कुमार, उपायुक्त अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शिवचरण शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, भाजपा प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी जवाहर सैनी, महामंत्री आशा रानी खेदड़, जिला परिषद चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा, प्रो. मंदीप मलिक, जोगीराम सिहाग, सुदेश चौधरी, बरवाला मार्केट कमेटी चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, सुरेन्द्र सैनी, युवा नेता अजय सिंधु, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई, गायत्री यादव, सुनीता रेड्ढू, सीमा गैबीपुर व सत्यपाल श्योराण सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व गणमान्य व्यक्ति व आसपास के विभिन्न गांवों के ग्रामीण भी मौजूद थे।
– राज पराशर


Download Android App
Download iOS App



