50 हजार का इनामी बदमाश, अरेस्ट

Summary :

नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टॉफ ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो सीलमपुरी इलाके में हुई दो हत्याओं में शामिल रह चुका है।

पूर्वी दिल्ली : नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टॉफ ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो सीलमपुरी इलाके में हुई दो हत्याओं में शामिल रह चुका है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अकील (35) के तौर पर हुई है। एक हत्या के मामले में आरोपी वांछित था, जबकि एक हत्या में उसे भगौड़ा घोषित किया हुआ था। दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ओर से आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। 
आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक, गुरुवार को स्पेशल स्टॉफ को सूचना मिली थी कि अकील अपने एक साथी से मिलने भजनपुरा इलाके में आने वाला है। तुरंत इंस्पेक्टर स्पेशल स्टॉफ विनय यादव के सुपरविजन में एसआई रवि, सुरेंद्र और एएसआई सतीश राणा की टीम का गठन किया गया। 
टीम ने तुरंत मौके पर जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने 2012 में लूट के दौरान दुकानदार की हत्या कर दी थी। जबकि 2018 में आरोपी ने गुल्लू नामक अपने साथी के साथ मिलकर  एक हत्या कर दी। 2012 में हुई हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार हो गया था, लेकिन वर्ष 2016 में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था।

Desk Team

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Summary :

NULL

पलवल: सीआईए पुलिस पलवल ने सीबीआई दिल्ली द्वारा घोषित पचास हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी में पलवल जिला पुलिस में कई मामले दर्ज हैं तथा वह काफी समय से अदालत द्वारा पीओ घोषित है। तथा मुकदमें की जांच सीबीआई दिल्ली कर रही है। पलवल के डीएसपी अभिमन्यु ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधिक्षक पलवल श्रीमती शुलोचना गजराज के निर्देश अनुसार जिला पलवल में अपराधियों व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों को पकडने के लिए पलवल पुलिस ने अभियान शुरू किया हुआ है जिसमें अपराध शाखा पलवल प्रभारी विश्व गौरव ने अपने स्टाफ के साथ मुखबीर की सूचना पर रैडिंग पार्टी तैयार करके रैडिंग पार्टी द्वारा आरोपी राधे पुत्र दानी जाती बावरिया निवासी घाघोट थाना चांदहट जिला पलवल को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना चांदहट ने अलग से धारा 174्र के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

डीएसपी अभिमन्यु के अनुसार आरोपी राधे के खिलाफ पलवल जिले के थाना चांदहट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करने के सम्बन्ध में मुकदमा नम्बर 117 वर्ष 2007 धारा 9/51 दर्ज हुआ था जिसमें आरोपी अदालत में हाजिर ना होने पर वर्ष 2012 से फरार चला आ रहा था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा नम्बर 141/15 धारा 174्र थाना चांदहट में दर्ज किया जाकर गिरफ्तार किया गया था तथा उसके बाद आरोपी फिर दोबारा से अदालत से गैर हाजिर होने पर दिनाक 26/10/2016 से पीओ घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मुकदमा नम्बर 69 वर्ष 1994 में धारा 364,120 थाना हसनपुर जिला पलवल में दर्ज हुआ था जिसकी तफतीश सीबीआई दिल्ली दवारा अमल में लाई जा रही है। इस केस में सीबीआई द्वारा आरोपी पर 50000 रु का इनाम भी घोषित किया हुआ है।

– देशपाल सौरोत

Desk Team