हरियाणा में लोकसभा की दस सीटों के लिये 12 मई को होने वाले चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये राज्य पुलिस बल और केंद्रीय बलों के करीब 64,000 कर्मी तैनात किये जाएंगे। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के लिये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65 कम्पनियां तैनात की जाएंगी। इनमें से पांच कम्पनियां यहां पहुंच चुकी हैं जो मतदाताओं के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करने के लिए जिलों में राज्य पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर रही हैं।
देश में पांचवें चरण का समाप्त होने के बाद सात मई को राजस्थान से शेष 60 कम्पनियां हरियाणा पहुंच जाएंगी। इसके अलावा गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग से और केंद्रीय सुरक्षा बल मुहैया कराने का अनुरोध किया गया है। श्री विर्क के अनुसार राज्य पुलिस के 33,340 जवान चुनाव ड्यूटी पर तैनात किये जाएंगे। इनमें से 24,529 कर्मी पहले ही जिलों में उपलब्ध हैं और शेष 8,811 जवानों की व्यवस्था अन्य इकाइयों से की गई है। होमगार्ड के 11,750 तथा 8,063 विशेष पुलिस अधिकारी और 5,788 पुलिस प्रशिक्षु भी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला पुलिस प्रमुखों सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और चुनाव के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त तैयारी करने के निर्देश दिये हैं। चुनाव के मद्कोदेनजर राज्य में सुरक्षा एजेंसियों ने भी चैकसी बढ़ दी है। किसी को भी मतदान प्रक्रिया में खनन नहीं डालने दिया जाएगा और जो कोई भी ऐसा दुस्साहन करेगा उसके खिलाफ कड़ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चुनाव से पहले एक विशेष अभियान के तहत अब तक 1050 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार करने के अलावा बढ़ मात्रा में शराब, ड्रग्स और नकदी जब्त की हैं।


Download Android App
Download iOS App



