कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर ने नववर्ष पर थानेसर वासियों को एक ओर सौगात देने का काम किया हैं। इस सौगात के तहत मोहन नगर के पास रेलवे लाईन के उपर बने पुल से एक सड़क रेलवे रोड़ को जोड़ेगी। इस परियोजना से शहर वासियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात तो मिलेगी ही साथ ही कम समय और कम दूरी तय करके रेलवे रोड़ पर पहुंचना आसान हो जाएगा। जिला लोकसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर के समक्ष शहर वासियों की तरफ से एक प्रस्ताव रखा गया।
इस प्रस्ताव में उल्लेख किया गया कि दिन प्रतिदिन रेलवे रोड़ पर यातायात साधनों के बढऩे से ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही है, इससे रेलवे रोड़ के दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा हैँ। इस सड़क पर पार्किंग का भी कोई प्रावाधान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए लोगों की इस लम्बी मांग के आधार पर एक प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष रखा गया कि दिल्ली से अम्बाला रेलवे लाईन (मोहन नगर आरओबी) के उपर से रेलवे रोड़ की तरफ एक अतिरिक्त सड़क बनाई जानी चाहिए।
इस अतिरिक्त सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर हो सकती है और इसकी लम्बाई 200 मीटर की होगी तथा यह सड़क पुरानी तहसील के पास निकलेंगे। इस सड़क की अनुमानित लागत करीब 8 करोड़ रुपए होगी। इस प्रस्ताव को लेकर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर से लम्बी चर्चा की गई और हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री ने इस प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगा दी है। इस परियोजना को लेकर बाकी औपचारिकताएं भी शीघ्र पूरी की जाएंगी ताकि इस योजना को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सके।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– रामपाल शर्मा


Download Android App
Download iOS App



