‘AAP’ ने Haryana में ‘केजरीवाल की पांच गारंटी’ का किया वादा

Summary :

AAP Party in Haryana Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को चुनावी राज्य हरियाणा के लिए ‘केजरीवाल की पांच गारंटी’ की घोषणा की। इन गारंटी के तहत मुफ्त बिजली, मुफ्त चिकित्सा उपचार, मुफ्त शिक्षा, राज्य की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रति माह देना और युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने को शामिल किया गया है। आप पार्टी ने हरियाणा चुनाव को लेकर ‘केजरीवाल की पांच गारंटी’ योजना की घोषणा की हरियाणा के पंचकूला में सुनीता केजरीवाल ने की चुनावी घोषणा मुफ्त पानी, बिजली, चिकित्सा और महिला, युवाओं को देगी सहायता राशि   AAP…

AAP

AAP Party in Haryana Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को चुनावी राज्य हरियाणा के लिए ‘केजरीवाल की पांच गारंटी’ की घोषणा की। इन गारंटी के तहत मुफ्त बिजली, मुफ्त चिकित्सा उपचार, मुफ्त शिक्षा, राज्य की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रति माह देना और युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने को शामिल किया गया है।

  • आप पार्टी ने हरियाणा चुनाव को लेकर ‘केजरीवाल की पांच गारंटी’ योजना की घोषणा की
  • हरियाणा के पंचकूला में सुनीता केजरीवाल ने की चुनावी घोषणा
  • मुफ्त पानी, बिजली, चिकित्सा और महिला, युवाओं को देगी सहायता राशि

 

AAP पार्टी ने महिलाओं को प्रतिमाह 1000 देने का किया वादा

इस साल के अंत में हरियाणा विधानसभा का चुनाव होना है।आप ने घरेलू इस्तेमाल के लिए मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक खोलने और मुफ्त चिकित्सा उपचार, मुफ्त शिक्षा तथा हरियाणा की प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये प्रति माह देने समेत युवाओं के लिए रोजगार का वादा किया है।

अग्निपथ समेत मुद्दों पर भाजपा को घेरा

इस अवसर पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि आप हरियाणा में अपनी सरकार बनाये। उन्होंने अल्पकालिक सैन्य भर्ती से जुड़ी ‘अग्निपथ योजना’ समेत कई मुद्दों को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर लोगों से केवल ‘झूठे और खोखले’ वादे करने का आरोप लगाया और कहा कि आप ‘गारंटी’ देती है। गौरतलब है कि ‘आप’ पहले ही कह चुकी है कि वह हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Image

पंजाब के सीएम रहे मौजूद

पंचकूला में ‘केजरीवाल की पांच गारंटी’ की घोषणा के दौरान सुनीता केजरीवाल के अलावा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और संदीप पाठक भी मौजूद थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
Image

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News